कांवड़ियों के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उतारी आरती

Published : Aug 08, 2026, 02:56 PM IST
rekha gupta

सार

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कांवड़ शिविरों का दौरा किया। उन्होंने शिवभक्तों का स्वागत कर सुविधाओं का जायजा लिया। CM ने कहा कि सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविरों में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का स्वागत किया और उन पर पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी भी ली।

कांवड़ सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दौरान अलग-अलग कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवभक्तों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सेवा कार्य में जुटे शिविर संचालकों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने सेवा भाव से कांवड़ियों की मदद कर रहे कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों और शिविर संचालकों से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया।

'कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाना सरकार की प्राथमिकता'

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक शिवभक्त की कांवड़ यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार की ओर से जरूरी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मंत्री और विधायक भी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल, जितेंद्र महाजन समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़ सेवा में जुटे कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के शिविर पहुंचने पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

राघव चड्ढा की PM मोदी से मुलाकात ने खींचा ध्यान, तारीफ में कही ऐसी बात कि बढ़ी सियासी चर्चा
Women's Reservation: राहुल गांधी के 'नारी शक्ति' संदेश पर किरण रिजिजू का तंज, पूछा- 'हृदय परिवर्तन हो गया क्या?'