Durga Ashtami : दुर्गा पूजा का अद्भुत दृश्य, देखिए देवी मां की हैरतअंगेज भक्ति

Published : Sep 30, 2025, 04:29 PM IST

Durga Ashtami 2025 : 30 सितंबर को नवरात्रि पर्व की महाष्टमी है, इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। वहीं बंगाल से लेकर दिल्ली तक धुनुची नृत्य कर देवी मां की उपासना की जाती है। इस दौरान  दिल्ली की CM रेखा गुप्त की अनोखी देवी भक्ति देखने को मिली।

PREV
15
धुनुची नृत्य कर देवी मां की उपासना

नवरात्रि पर्व पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज महाष्टमी है, इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इसी बीच दिल्ली के सामुदायिक पूजा पंडाल की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां महिलाओं ने धुनुची नृत्य कर देवी मां की उपासना की।

25
बंगाल से दिल्ली तक हो रहा धुनुची नृत्य

नवरात्रि महोत्व में धुनुची नृत्य का विशेष महत्व होता है। बंगाल से लेकर दिल्ली तक श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक धुनुची नृत्य हर दुर्गा पंडाल में देवी की उपासना के रूप में किया जाता है। हालांकि बंगाल के बाहर बहुत कम लोग इस परंपरा के बारे में जानते होंगे।

35
क्या है नृत्य धुनुची का अर्थ

धुनुची का अर्थ एक तरह से बर्तन से है जो मिट्टी का बना होता है। इस बर्तन में धूप और कपूर का मिश्रण जलाकर पहले दुर्गा पंडाल में सुगंध फैलाई जाती है। भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए इस धूप को हाथों में लेकर नृत्य करते हैं।

45
धुनुची नृत्य से हो रही भक्ति

वैसे इस धुनुची नृत्य की परंपरा के जरिए भक्त अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं और देवी माँ के प्रति अपनी भक्ति प्रदर्शित करते हैं। दिल्ली के तमाम पंडालों में देवी भक्तों की भक्ति देखी जा रही है।

55
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की भक्ति

तस्वीर में नजर आ रहीं यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। जिन्होंने  धुनुची नृत्य प्रस्तुत देवी मां की उपासना की।

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories