Republic Day Parade: पुलिस ने जारी की एजवाइजरी, जानें बंद रहेंगी कौन सी सड़कें

Published : Jan 18, 2025, 11:26 AM ISTUpdated : Jan 18, 2025, 11:37 AM IST
Republic Day Parade

सार

गणतंत्र दिवस और ऑटो एक्सपो की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। 17-21 जनवरी तक कुछ रास्ते बंद रहेंगे। वैकल्पिक मार्गों की जानकारी के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी देखें।

नई दिल्ली। 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड (Republic Day parade) होने वाला है। इससे पहले तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए रिहर्सल किया जा रहा है। इस बीच, 5 दिन तक चलने वाला भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 भी नई दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है।

इन आयोजनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि किन सड़कों को आम लोगों के लिए बंद किया गया है। कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले एडवाइजरी की बातें जाने लेना सुविधाजनक होगा।

 

 

17-21 जनवरी तक इन सड़कों पर बंद रहेगा यातायात

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में बताया है कि 17, 18, 20 और 21 जनवरी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एडवाइजरी के अनुसार, ऊपर बताई गई तारीख को सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर्तव्यपथ-रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्यपथ-मानसिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्यपथ-सी-हेक्सागन पर यातायात बंद रहेगा। कर्तव्य पथ पर हो रहे गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल के चलते यह व्यवस्था की गई है।

इन वैकल्पिक रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले लोग रिंग रोड, सराय काले खां, आई.पी. फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग से जा सकते हैं।

पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, रिंग रोड की ओर यात्रा करने वाले लोग वंदे मातरम मार्ग से जा सकते हैं। विनय मार्ग, शांति पथ पर आने वाले या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले लोग सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, आरएमएल गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट - मंदिर मार्ग से होते हुए उत्तरी दिल्ली या नई दिल्ली की ओर जा सकते हैं।

'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' इस साल गणतंत्र दिवस समारोह की थीम

बता दें कि 26 जनवरी को पूरे भारत में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। मुख्य आकर्षण नई दिल्ली में होने वाला गणतंत्र दिवस परेड है। कर्त्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस सला की थीम 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव: PM मोदी, केजरीवाल समेत 12 नेताओं पर हमले का खतरा! पुलिस सतर्क

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा रहस्यमयी चोरः CCTV में दिखी 'नकाबपोश महिला', लेकिन कहानी में था एक ट्विस्ट
10 फोटो में देखें एयरपोर्ट पर यात्रियों का संघर्ष, फुटपाथ पर सोने को मजबूर फ्लाइट वाले VIP