सीएम नायब सैनी की सुरक्षा में चूक! काफिले में घुसा ऑटो, ऐसे निकला हल

Published : Nov 21, 2024, 06:43 PM IST
Haryana CM Nayab Singh Saini

सार

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक होती हुई नजर आई है। इस दौरान पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए समस्या का इस तरह से हल निकाल लिया। 

सिरसा। आज गुरुग्राम में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में एक बड़ी चूक होती नजर आई है। जब गुरूग्राम का रूट लगा तो उस वक्त उनके काफिले के बीच में एक सवारियों से भरा ऑटो जा घुसा। ये सब उस वक्त हुआ जब सीएम नायब सिंह सैनी सेक्टर 29 जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने ऑटो को साइड में रुकवा दिया और सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले को जाने के लिए रास्ता दिया। इससे पहले भी एक अजीब सा वाक्या सीएम नायब सिंह सैनी के साथ हुआ। जब वो सिरसा के एक कार्यक्रम में मौजूद थे। उस कार्यक्रम में जब राष्ट्रगान बज रहा था। उस वक्त लाइट चली गई।

राष्ट्रगान के वक्त कट हुई बिजली

सीएम नायब सिंह सैनी ने बिजली के जाते ही अपने साथ मौजूद सभी लोगों के साथ मिलकर बिना लाउडस्पीकर के राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। दरअसल सीएम नयाब सिंह सैनी यहां पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने 5 एकड़ में कैंसर हॉस्पिटल खोले जाने की भी घोषणा की। सिरसा के मिनी बाइपास पर सीएम ने मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया था। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया भी नजर आए थे।

बुजुर्गों को मिले मुफ्त में इलाज

इसके अलावा सीएम नायब सिंह सैनी कई चीजों पर उस कार्यक्रम के दौरान बात करते नजर आएं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत हर किसी को नि: शुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी को बुजुर्गों के इलाज की काफी चिंता है। इसी के चलते बुजुर्गों को इस तरह की सुविधा दी जा रही है। वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने किसानों के सामने प्राकृतिक तरीके से खेती करने की भी बात रखी।

ये भी पढ़ें-

पुष्पा 2 को लेकर हरियाणा में मचा बवाल, क्या फिल्म की रिलीज पर लगेगी रोक?

खाटू श्याम दर्शन के बाद, ट्रेन में चमत्कार! इस तरह बची बुजुर्ग की जान

 

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath in Kaithal: CM योगी बोले- 'अफवाह फैलाने वालों को जनता ने नकारा, सनातन और देश की सुरक्षा साथ-साथ'
किराया-शॉपिंग और SIP…गुरुग्राम टेकी का SHOCKED कर देने वाला मंथली खर्चा-VIDEO VIRAL