खेत में काम करते राहुल गांधी की PHOTOS वायरल: घुटने तक किया पैंट-ट्रैक्टर चलाया और धान रोपने लगे नेता जी

Published : Jul 08, 2023, 10:03 AM ISTUpdated : Jul 08, 2023, 03:09 PM IST

सोनीपत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार आम लोगों के बीच जा रहे हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी धान रोप रहे किसानों के बीच गए। उन्होंने खुद धान रोपे। इससे पहले ट्रैक्टर चलाकर खेत तैयार किया। 

PREV
16

राहुल गांधी कार में सवार होकर दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के बड़ौदा गांव में थे तभी किसानों को खेत में काम करते देखा।

26

मानसून आने के बाद से हरियाणा समेत पूरे देश में धान की रोपनी हो रही है। धान के पौधे लगाने के लिए किसानों को पहले खेत तैयार करना होता है। इसके लिए खेत में पानी होना जरूरी होता है। इसके बाद खेत को ट्रैक्टर से जोता जाता है।

36

पानी भरे खेत को ट्रैक्टर से जोतने पर कीचड़ बनता है। इसी में धान के पौधे को लगाया जाता है। बड़ौदा गांव के लोग इसी तरह खेत तैयार कर धान रोप रहे थे।

46

किसानों को खेत में काम करते देख राहुल गांधी रूके। उन्होंने अपने पैंट को घुटने से ऊपर तक मोड़ा और खेत में घुस गए। उन्होंने धान रोप रहे पुरुषों और महिलाओं से बात की। उनसे पहले जाना कि किस तरह धान के पौधे को रोपना है।

56

इसके बाद राहुल गांधी ने धान के पौधे लिए और उन्हें रोपा। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्रैक्टर से पानी भरे खेत को जोता और उसे धान लगाने के लिए तैयार किया।

66

कीचड़ से भरे ट्रैक्टर को खेत में चलाते राहुल गांधी की इस तस्वीर को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। 

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories