RTE के तहत बच्चों के एडमिशन मांगने आई मांओं से दफ्तर में ही सेक्स रिलेशन बनाता था क्लर्क, एक महिला तो रेग्युलर आ रही थी

Published : Apr 28, 2023, 10:17 AM ISTUpdated : Apr 28, 2023, 10:18 AM IST
Demand for sex in RTE

सार

राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब फैमिली के बच्चों के एडमिशन कराने के एवज में महिलाओं से सेक्स की डिमांड करने वाले ब्लॉक एजुकेशन आफिसर (BEO) दफ्तर के क्लर्क नवीन को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। 

सोनीपत. राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब फैमिली के बच्चों के एडमिशन कराने के एवज में महिलाओं से सेक्स की डिमांड करने वाले ब्लॉक एजुकेशन आफिसर (BEO) दफ्तर के क्लर्क नवीन को लेकर बड़े खुलासे हो रहे हैं। उसके खिलाफ अब कई पीड़ित महिलाएं सामने आई हैं। एक महिला का आरोप है कि उसे तो हर महीने मजबूरी में उसके पास आना पड़ता है।

क्लर्क नवीन की सेक्स डिमांड को खारिज करते हुए पिछले दिनों एक महिला ने पुलिस में FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद कई और महिलाएं हिम्मत करके सामने आई हैं। क्लर्क को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, एजुकेशन डिपार्टमेंट यह पता करने की कोशिश कर रहा है कि RTE के तहत एडमिशन के नाम पर और क्या गड़बड़ी चल रही थी।

इस मामले में कई नई खुलासे हो रहे हैं। छात्र अभिभावक संघ का कहना है कि क्लर्क ने एक-दो नहीं, कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। ऐसी 4-5 महिलाएं सामने आ चुकी हैं। पीड़िता महिलाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है, ताकि क्लर्क को कड़ी सजा दिलवाई जा सके।

सोनीपत के डायरेक्टर सेकंडरी एजुकेशन(DSE) ललित सिवाच ने मीडिया को बताया कि उनकी रिपोर्ट के आधार पर नवीन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

आरोपी RTE के तहत बच्चों के एडमिशन के बदले महिलाओं से 30 हजार रुपए मांगता था। पैसा नहीं होने पर वो महीने में एक बार उसके साथ सेक्स करने की डिमांड करता था। चूंकि ये महिलाएं गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लिहाजा कइयों ने अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उसकी डिमांड मानी होगी। पिछले दिनों 2 महिलाएं क्लर्क के खिलाफ शिकायत करने आगे आई हैं।

छात्र अभिभावक संघ की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी के साथ कई लोगों ने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। आरोपी को जमानत मिल चुकी है। संघ का आरोप है कि आशंका है इस कांड में और भी लोग शामिल होंगे।

BEO सोनीपत के अय्याश क्लर्क की पोल खोलने दो महिलाओं ने साहस दिखाया है। शिकायत लेकर मीडिया के सामने आई दूसरी महिला ने कहा कि पहले वो डर गई थी। लेकिन जब एक महिला(पहली पीड़ित) ने पुलिस में FIR दर्ज कराई, तब उसमें हिम्मत आई। महिला ने कहा कि क्लर्क नवीन ने उसे शनिवार के दिन छुट्टी के बावजूद दफ्तर में बुलाया था। यह सब पिछले साल हुआ था। महिला ने कहा कि हालांकि तब उसने घर में बच्चे अकेले होने का बहाना बनाकर टाल दिया था। क्लर्क ने उससे फिजिकल रिलेशन बनाने की डिमांड की थी।

 

यह भी पढ़ें

RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के बदले महिलाओं से 'सेक्स रिलेशन' की डिमांड कर रहा था क्लर्क, ऐसे खुली पोल

MP के धार में एक तरफा प्रेम में मर्डर का आरोपी बोला- मां सपने में आकर टोंचती थी कि तू कुछ नहीं करेगा, मेरा बदला पूरा हुआ

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच