यमुनानगर में हफ्तेभर से मिसिंग 12th की छात्रा की प्लॉट में मिली लाश पर सस्पेंस, फैमिली बोली-कुछ और नहीं, ये रेप और मर्डर है

Published : Apr 24, 2023, 10:37 AM ISTUpdated : Apr 24, 2023, 10:40 AM IST
Girl student murdered after rape in Yamunanagar

सार

हरियाणा के यमुनानगर में 12वीं क्लास की छात्रा की सड़ी-गली लाश मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लड़की पिछले एक हफ्ते से मिसिंग थी। लड़की का शव एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला है। लड़की के परिजनों ने रेप के बाद मर्डर की आशंका जताई है। 

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में 12वीं क्लास की छात्रा की सड़ी-गली लाश मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लड़की पिछले एक हफ्ते से मिसिंग थी। लड़की का शव यमुनानगर जिले के जगाधरी में छोटी लाइन स्थित सेक्टर-17 हुड्डा में एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला है। लड़की के परिजनों ने रेप के बाद मर्डर की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार, कोमल नामक छात्रा की उम्र 18-19 साल के बीच है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे यह पता किया जा सके कि उसके साथ आखिर हुआ क्या था? कोमल चिट्टा मंदिर रोड स्थित मधु कालोनी की रहने वाली थी। वो मुकंदलाल सीनियर सेकंडरी स्कूल में 12 वीं की छात्रा थी। कोमल के पिता सुरेंद्र कुमार नगर निगम में नौकरी करते हैं।

परिजनों ने पुलिस का बताया कि कोमल पिछले एक हफ्ते से मिसिंग थी। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। परिजनों ने यह भी कहा कि उसके मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे थे। कोमल स्कूल से फ्री होने के बाद ब्यूटी पॉर्लर पर काम सीखने जाती थी। उसका शव पॉर्लर के पास ही खाली प्लॉट में पड़ा मिला।

DSP हेड क्वार्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को किसी ने प्लॉट में शव पड़े होने की जानकारी दी थी। इसके बाद थाना सिटी यमुना नगर प्रभारी पृथ्वी सिंह, रामपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज भूप सिंह, क्राइम ब्रांच यमुना नगर शाखा 2 के पुलिस कर्मचारी और फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव के पास मिले स्कूल के आई कार्ड से लड़की की पहचान हुई।

पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया कि कोमल 17 अप्रैल को घर से ब्यूटी पॉर्लर के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। कोमल को परिजनों ने सारी रात ढूंढ़ा। जब वो नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 23 अप्रैल की देर शाम खाली प्लॉट से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर की थी।

उधर, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने सोमवार को 19 वर्षीय एक युवक को अपने पिता की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना रविवार को अंबरनाथ इलाके में हुई।

उल्हासनगर पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी प्रकाश अपने 52 वर्षीय पिता राजेश वर्मा से परेशान था, क्योंकि राजेश वर्मा अक्सर अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करता था।

आरोपी ने अपने पिता से मां को नहीं पीटने को कहा था। रविवार दोपहर वर्मा ने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपी ने एक तेज चाकू उठाया और अपने पिता पर कई बार वार किया।

उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्य घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें

दिनाजपुर में गैंग रेप के बाद मर्डर, फिर पुलिस भी घसीटने हुए ले गई लड़की की लाश, WB के लिए कलंक बनी ये तस्वीर

MP की शॉकिंग मर्डर मिस्ट्री, सास-ससुर को पसंद नहीं था दामाद का चेहरा, बिना बुलाए ससुराल आया, तो दौड़ा-दौड़ा पीटा और फिर...

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon Weather Today: गुरुग्राम में आज खिलेगी धूप, जानिए कितना रहेगा तापमान?
Faridabad Weather Today: फरीदाबाद में 8 डिग्री तक गिरेगा पारा, क्या आज भी होगी बारिश? जानिए अपडेट