डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली बड़ी राहत, मर्डर के इस मामले में हुए बरी

Published : May 28, 2024, 12:49 PM ISTUpdated : May 28, 2024, 12:55 PM IST
Gurmeet Ram Rahim Singh

सार

पूर्व डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार (28 मई) को राम रहीम सिंह समेत चार अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है।

Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim Singh: पूर्व डेरा मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार (28 मई) को राम रहीम सिंह समेत चार अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है। जज सुरेश्वर ठाकुर और न्यायमूर्ति ललित बत्रा की पीठ ने फैसला सुनाया है। साल 2021 में हरियाणा के पंचकुला में सीबीआई अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए राम रहीम और अन्य द्वारा दायर अपील पर जजों की बेंच ने फैसला सुनाया है। बता दें कि पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह के मर्डर मामले में राम रहीम के अलावा अवतार सिंह, जसबीर सिंह, सबदिल सिंह और कृष्ण लाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वहीं इस मामले में बरी होने के बावजूद राम रहीम जेल की हवा खाते रहेंगे, क्योंकि वो फिलहाल बलात्कार के एक अलग मामले में भी दोषी है। इसके अलावा हत्या की साजिश से जुड़े एक अन्य मामले में सजा काट रहे हैं।

ये भी पढ़ें: PM बोले- गाय ने दूध दिया नहीं घी खाने के लिए इंडी वालों में शुरू हो गया झगड़ा, बंगाल में मुस्लिम आरक्षण पर कही ये बात

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम

राम रहीम को पंचकूला की एक स्पेशल CBI कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या सहित बलात्कार और दो हत्याओं से संबंधित मामलों में दोषी ठहराया था। इस मामले में 18 अक्टूबर, 2021 को पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और चार अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मुकदमे के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी। साथ ही, सीबीआई जज ने डेरा प्रमुख पर 31 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। फिलहाल वो अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा भी काट रहे हैं और रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

ये भी पढ़ें: 100 गैर-जमानती वारंट और 26 साल का लंबा वक्त, कौन है अखिलेश यादव की पार्टी का नेता? जिसे UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा