हरियाणा में भाखड़ा नहर में गिरा ट्रैक्टरः सवार 13 महिलाओं में 3 लापता, NDRF की टीम 2 दिन से कर रही तलाश

हरियाणा के बॉर्डर पर फतेहाबाद में शुक्रवार के दिन सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में लोगों से भरा ट्रक भाखड़ा नहर में पलट गया। नहर में गिरे 13 लोगों में से 3 महिलाए अभी भी लापता। एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार शाम से कर रही तलाश, नहीं मिला सुराग।

Sanjay Chaturvedi | Published : Jun 24, 2023 12:12 PM IST

फतेहाबाद (fatehabad News). हरियाणा के पंजाब शहर से बॉर्डर साझा करने वाले फतेहाबाद के टोहाना में दर्दनाक हादसा हुआ। लोगों सहित ट्रैक्टर-कल्टीवेटर भाखड़ा नहर में पलटने के चलते तीन महिलाए लापता हो गई। वहीं 11 लोगों को किसी तरह बचाया गया। शुक्रवार शाम से उनकी तलाश एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। मिली जानकारी तक उनकी तलाश नहीं हो पाई है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

फतेहाबाद में ट्रैक्टर भाखड़ा नहर में पलटा, चला रहा था नवसिखिया ड्राइवर

प्राप्त जानकारी के अनुसार टोहाना के मुनक रोड़ पर हादसा हुआ था। यहां पंजाब के गांव हरिगढ़ गेला मनियाना की महिलाएं खेतों में धान रोपने का काम कर रही थी। इसके बाद बची हुई धान की फसल को दूसरे खेत में लेकर जाना था। इसके लिए उन्होंने ट्रैक्टर से जाने का निर्णय लिया। ट्रैक्टर और कल्टीवेटर में कुल मिलाकर 13-14 महिलाएं बैठ गई थी। ड्राइवर किसी अन्य काम में व्यस्त था तो उन्हें एक अन्य युवक ने खेत छोड़ने की बात कही। महिलाएं भी उनके साथ ही जाने को तैयार हो गई। युवक जैसे ही ट्रैक्टर लेकर नहर के करीब पहुंचा उसने अपना कंट्रोल खो दिया जिसके चलते ट्रक नहर में गिर गया।

घटनास्थल पर मची चीख पुकार, बह गई 3 महिलाएं

जैसे ही ट्रैक्टर नहर में गिरा वहां चीख पुकार मच गई। चीख सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और मदद करने लगे। साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। लोगों ने वहां से करीब 11 महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक 3 महिलाएं बह गई थी। जिनकी पहचान पायल (16 साल), कमलेश (32साल) और गीता रानी के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और NDRF की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचते ही अपना काम शुरू कर दिया। शुक्रवार रात 10 बजे तक सर्च ऑपरेशन किया गया। फिर शनिवार सुबह 6 बजे तक सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ इस दौरान 4 किमी तक का हिस्सा खोजा गया लेकिन उनका कोई सुराग नही मिला।

NDRF को आशंका शव बह गया आगे, नहीं मिलने तक जारी रहेगी तलाश

लापता महिलाओं की तलाश में लगी टीम का कहना है कि नहर करीब 16 फीट गहरी है। इसके साथ ही नहर का बहाव भी काफी तेज है। उनकी तलाश करते हुए 24 घंटे का समय हो चुका है और 4 किमी तक का एरिया सर्च कर लिया गया है। टीम को आशंका है कि महिलाएं गेट पर फंसी होगी या फिर बहाव के चलते 20 किमी आगे तक जा चुकी होगी। हालांकि टीम का कहना है कि जब तक वे महिलाओं को खोज नहीं लेंगे तब तक सर्च अभियान जारी रहेगा। जानकारी हो कि महिलाओं की तलाश के लिए 35 गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे है।

Share this article
click me!