गुरुग्राम: शॉर्ट सर्किट के चलते आग में झुलसा आदमी, जानिए कैसे खुद को रखे अलर्ट

Published : Nov 29, 2024, 01:41 PM IST
Bengaluru Fire

सार

गुरुग्राम के जाटौली गांव में शॉर्ट सर्किट से एलईडी टीवी फटने से आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। मृतक सतीबर नामक व्यक्ति लकवाग्रस्त था और घर में अकेला था।

गुरुग्राम। आजकल हमारी जिंदगी आधुनिक चीजों से भरी हुई है। हमारा एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब हम अपनी लाइफस्टाइल के लिए गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं करें। कई बार यहीं चीज हमारे लिए मुसीबत बनती हुई दिखाई देती है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। हरियाणा के गुरुग्राम में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से एलईडी टीवी फट गया और घर में आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति जल गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की वजह से आसपास के लोग इस वक्त सदमे में है।

2 साल पहले हुए थे लकवे का शिकार

दरअसल पटौदी के गांव जाटौली में ये घटना घटी है, जिस व्यक्ति की इस घटना में जान गई है उसका नाम सतीबर बताया जा रहा है। वो अपने वार्ड नंबर-12 में मौजूद मकान में अपने दो लड़कों के साथ रहा करता था। सतबीर दो साल पहले लकवे का शिकार हो गया था। उसकी पत्नी की भी पहले मौत हो चुकी थी। जब ये घटना घटी उस वक्त सतबीर घर में अकेला था। उसके साथ रहने वाला एक लड़का नौकरी पर गया था और दूसरा सतबीर को खाना खिलाकर दवाई लेने के लिए गया था। तभी एलईडी टीवी फट गया और मकान आग की चपेट में आ गया।

आग बुझाने के बाद भी नहीं बचा शख्स

मकान के अंदर से जैसे ही आसपास के लोगों ने धुंआ निकलते हुए देखा तभी वो अलर्ट हो गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश भी की। इसके बाद फायर बिग्रेड की टीम वहां पर पहुंची। बाद में घायल सतबीर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। घर में जब भी शॉर्ट सर्किट होता है तो उसके लिए कई चीजों का आपको वक्त रहते ही ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में यहां।

- शॉर्ट सर्किट होने के वक्त तुरंत ही आपको मेन स्विच बंद कर देना चाहिए।

- इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बंद कर दें। शॉर्ट सर्किट वाली जगह पर आपको किसी को भी नहीं जाने देना चाहिए।

- खुद को आपको आगे से तार नहीं ठीक करना चाहिए। ऐसे में आप इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर ही काम करवाएं।

- बिजली की तारों के डैमेज होने पर तुरंत ही इसे बदले। इलेक्ट्रिकलस सिस्टम का नियमित तौर पर रखरखाव जरूर करें।

ये भी पढ़ें-

जानिए कौन है गैंगस्टर सरोज राय? जिसके लिए हरियाणा-बिहार पुलिस ने मिलाया हाथ

हरियाणा में पशुपालकों की चांदी, सरकार लेकर आई ये जबरदस्त प्लान!

 

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा