गुरुग्राम में पत्नी की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड, डेढ़ साल का बेटा 24 घंटे तक लाश से चिपक रोता रहा

Published : Jan 01, 2024, 04:51 PM ISTUpdated : Jan 01, 2024, 04:53 PM IST
gurugram news

सार

हरियाणा के गुरुग्राम में एक पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने गाजियाबाद जाकर मैट्रो स्टेशन के पास सुसाइड कर लिया। महिला की लाश से चिपक-कर डेढ़ साल का बेटा 24 घंटे तक रोता-बिलखता रहा।

गुरूग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम से नए साल के पहले दिन दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मैट्रों स्टेशन पास ट्रैक पर छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। दुखद बात यह है कि दंपत्ति का एक डेढ़ साल का बेटा है, जो अब अकेला बचा। मासूम मां की लाश से 24 घंटे तक लाश से चिपक रोता रहा। सुबह जब पड़ोसियों ने आवास सुनी तो पुलिस को बुलाया।

पत्नी की हत्या के बाद पति ने रेलवे ट्रेक पर की सुसाइड

दरअसल, यह दुखद घटना गुरुग्राम के DLF फेज 3 के S ब्लॉक की है। जहां मकान नंबर 31/15 में रहने वाली वाली पत्नी लक्ष्मी रावत (23) उसके पति गौरव शर्मा ने हत्या कर दी। इसके बाद उसने गाजियाबाद जाकर मैट्रो स्टेशन के पास सुसाइड कर लिया। घर में दंपत्ति का बच्चा रोता-बिलखता रहा, लेकिन किसी ने 24 घंटे तक उसकी आवाज नहीं सुनी। मासूम मां के सीने से चिपका रहा और आंसू बहाता रहा।

फर्श पर थी मां की लाश-डेढ़ साल का मासूम चिपका था

मामले की जांच कर रहे गुरूग्राम पुलिस के अधिकारी संदीप ने कहा कि हत्या और आत्महत्या की अभी वजह सामने नहीं आ सकी है। लेकिन मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज करने के बाद ही सच का पता लग सकेगा। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर जब घर के अंदर पहुंचे तो फर्श पर एक लाश पड़ी थी। जिससे पास एक बच्चा रोए जा रहा था। तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई और शव को पोस्टमॉर्ट में के लिए पहुंचाया। वहीं बच्चे को भी अस्पताल में एडमिट किया गया है।

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?