हरियाणा ने 100% घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाकर देश के सामने मिसाल पेश की: राजीव चंद्रशेखर

Published : Dec 29, 2023, 06:49 PM IST
Rajiv Chandrashekhar

सार

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि हरियाणा ने सौ फीसदी घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाकर देश के सामने एक मिसाल पेश की है। 

रेवाड़ी। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा ने सौ फीसदी घरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाकर देश के सामने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने का काम जिन प्रदेशों में अधूरा है उनके लिए हरियाणा एक उदाहरण है। हरियाणा ने 2022 में यह काम पूरा कर लिया।

राजीव चन्द्रशेखर ने रेवाड़ी के रघुनाथपुरा और चंदूवास गांवों में जल जीवन मिशन (जेजेएम) की प्रगति की व्यापक समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हरियाणा में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से लागू कर प्रदेश के लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा में किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे दूसरे राज्यों को भी नसीहत मिलेगी।

 

 

2019 में हुआ था जल जीवन मिशन का शुभारंभ

बताते चलें कि 2019 में जब जल जीवन मिशन का शुभारंभ हुआ था तब तक 19.43 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से सिर्फ 3.23 करोड़ परिवारों को ही नल से जल उपलब्ध हो पाया था। लेकिन मोदी सरकार की ओर से मिशन मोड में चल रही इस योजना के चलते अब 13 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ जल मिलने लगा है।

राज्यमंत्री ने कहा कि जो काम 65 साल में नहीं हो पाया था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में देश की सत्ता संभालने के बाद कुछ ही वर्षों के दौरान कर दिखाया है। राजीव चंद्रशेखर केंद्र सरकार में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री भी हैं। उन्होंने महज एक महीने पहले जल शक्ति राज्य मंत्री का अतिरिक्त कार्यप्रभार संभाला है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?