धनतेरस की रात गुरुग्राम में भयानक हादसा: 4 लोगों की मौत...3 जिंदा जलकर बने कंकाल!

Published : Nov 11, 2023, 08:20 AM ISTUpdated : Nov 11, 2023, 09:03 AM IST
gurugram News

सार

हरियाणा के गुरुग्राम में शुक्रवार रात भीषण एक्सीडेंट हुआ। एक टैंकर ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद वैन में आग लग गई और उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। 

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में धनतेरस की रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां सामने से आ रहे एक टैंकर ने पिकअप वैन को जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद वैन में आग लग गई और उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीन की मौत तो आग में जिंद चलने की वजह से हुई है।

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुआ यह भीषण हादसा

दरअसल, गुरुग्राम में यह भीषण हादसा शुक्रवार देर रात दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हुआ। यहां एक तेल टैंकर तेज रफ्तार में आ रहा था, वो पहले डिवाइडर से टकराया और सामने से आ रही पिकअप वैन को टक्कर मार दी। दोनों वाहन के टकराते ही वैन में जबरदस्त तरीके से आग लग गई। जिसके कारण कार में बैठे तीन लोग जिंदा जलगए...वहीं कार ड्राइवर की भी मौत हो गई।

मौत इतनी भयानक-कोई बचाने वाला तक पास नहीं था

बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि आग लगने के बाद वैन में बैठे लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। कोई उन्हें बचाने आ पता इसके पहली चीखते हुए उनकी जाल चली गई। तड़के जब राहगीरों आग लगी वैन को देखा और पुलिस को सूचना देकर बुलाया। जब लोगों को बाहर निकाला तो वह जलकर कांकाल बन चुके थे। सभी की जान जा चुकी थी। हादसे में मरने वालों की पहचान की जा रही है और शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

एक्सीडेंट के बाद वैन पूरी तरह जलकर खाक

देर रात हुए हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जाम लग गया था। लेकिन खबर लगते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन किसी को जिंदा नहीं बचा सके। वहीं हादसे के बाद वैन पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पुलिस का कहना है कि वैन को रास्ते से हटा दिया गया है और वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट