हरियाणा चुनाव: विधायक और पीए को पूर्व विधायक ने कूटा, कपड़े फाड़ दिए...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें सामने आई हैं। महम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हरियाणा जनसेवक पार्टी के उम्मीदवार बलराज कुंडू ने कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद सिंह डांगी पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।

Dheerendra Gopal | Published : Oct 5, 2024 7:06 AM IST

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में शनिवार को वोट पड़ रहे हैं। वोटर्स राज्य में लड़ रहे विधानसभा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। चुनाव लड़ रहे कैंडिडेट्स एक दूसरे को मात देने के लिए हर दांव पेंच आजमा रहे हैं। शांतिपूर्ण ढंग से हो रही वोटिंग के दौरान हिंसा-मारपीट की कुछ छिटपुट घटनाएं भी सामने आई हैं। महम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हरियाणा जनसेवक पार्टी के कैंडिडेट ने कांग्रेस के पूर्व विधायक पर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो मैसेज भेजकर चुनाव आयोग को शिकायत की है।

क्या आरोप लगाया कैंडिडेट ने?

Latest Videos

हरियाणा जन सेवक पार्टी के महम विधानसभा क्षेत्र से कैंडिडेट बलराज कुंडू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद सिंह डांगी ने उनको और उनके पीए के साथ मारपीट की है। रोहतक जिला के एक बूथ पर वह और उनके पीए गए हुए थे तभी पूर्व विधायक डांगी उनसे भिंड गए। कुंडू ने कहा कि जब यह घटना हुई तब वह निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 134 पर गए थे। डांगी ने उनके कपड़े फाड़ दिए और उनके साथ मारपीट भी की। मेरे पीए को पीटा गया।

डांगी के बेटे लड़ रहे चुनाव

महम विधानसभा सीट से कैंडिडेट बलराज कुंडू ने कहा कि आनंद सिंह डांगी को अपने बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार बलराम डांगी की हार का अंदेशा होने पर पहले ही बौखलाहट साफ दिख रही। वे लोग घबरा गए हैं।

बता दें कि महम विधानसभा क्षेत्र से हरियाणा जनसेवक पार्टी के कैंडिडेट बलराज कुंडू चुनाव लड़ रहे तो कांग्रेस से आनंद सिंह डांगी के बेटे बलराम डांगी कैंडिडेट हैं। बीजेपी के दीपक हुड्डा यहां से लड़ रहे।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। बीजेपी जहां तीसरी बार सत्ता में आने की जद्दोजहद कर रही हैं, वहीं कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी की कोशिशें कर रही। छोटे दल विभिन्न अलायंस के साथ सत्ता की कुंजी अपने पास रखने के लिए चुनाव मैदान में मजबूती से हैं।

यह भी पढ़ें:

हरियाणा चुनाव: 20 चेहरे जिन पर टिकी हैं निगाहें

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
साल का सबसे बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में बिछा दी नक्सलियों की लाशें
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts