हरियाणा चुनाव 2024: इन 20 VIP चेहरों पर टिकी हैं पूरे देश की निगाहें

Published : Oct 04, 2024, 11:50 AM ISTUpdated : Oct 04, 2024, 03:28 PM IST
Haryana Election 2024 date may change demanded by BJP and Indian National Lok Dal

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी जहां तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद लगाए है। छोटे दल किंगमेकर बनने की जुगत में हैं। आइए जानते हैं उन 20 चेहरों के बारे में जिन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। 5 अक्टूबर को वोटर्स, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बीजेपी एक ओर जहां अपने तीसरे कार्यकाल के लिए एड़ी से चोटी लगाई हुई है तो वहीं कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी के लिए जोर आजमाइश कर रही। छोटे दल एक बार फिर किंगमेकर बनने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के पार्टियों के ही नहीं कई नाम भी दांव पर लगे हैं। आइए जानते हैं 20 फेमस चेहरों के बारे में जिन पर पूरे देश की निगाहें टिकी है...

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 20 प्रमुख चेहरे:

नायब सिंह सैनी: हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से बीजेपी उम्मीदवार हैं। चुनाव के कुछ दिनों पहले ही सीएम बनाए गए सैनी पर इस बार पार्टी की एंटी-इंकम्बेंसी को मात देते हुए तीसरी बार सरकार बनाने की चुनौती है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता। भूपेंद्र हुड्डा राज्य के प्रमुख चेहरा हैं। कांग्रेस की चुनावी कमान इन पर ही है।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा: कांग्रेस सांसद और प्रमुख प्रचारक। राज्य में पिता-पुत्र की जोड़ी पर इस बार हार या जीत की सारी जवाबदेही तय होगी।

विनेश फोगट: पहलवान से नेता बनीं, जुलाना (कांग्रेस) से चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद हुए पहलवानों के आंदोलन की अगुवाई करने वाली कोर टीम का हिस्सा रहीं।

सावित्री जिंदल:भारत की सबसे अमीर महिला और निर्दलीय उम्मीदवार। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए सांसद नवीन जिंदल की मां।

दुष्यंत चौटाला: जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री। बीजेपी सरकार से कुछ दिन पहले ही नाता तोड़ने वाले दुष्यंत चौटाला, चौधरी देवीलाल परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने की भी लड़ाई लड़ रहे।

अरविंद केजरीवाल: आप नेता व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन न करते हुए अकेले चुनाव लड़ रही है।

चित्रा सरवारा: मजबूत स्थानीय समर्थन वाली निर्दलीय उम्मीदवार।

अनीता यादव: अटेली से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। राज्य की एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

कमल गुप्ता: हिसार वीवीआईसी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार कमल गुप्ता पर भी निगाहें टिकी हुई हैं।

मेवा सिंह: लाडवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मौजूदा विधायक। इस बार उनका मुकाबला मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से है।

राव इंद्रजीत सिंह : गुड़गांव से वरिष्ठ भाजपा नेता राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव चुनाव लड़ रहीं। राव इंद्रजीत सिंह राज्य के कद्दावर नेता हैं।

कुमारी शैलजा: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और प्रमुख दलित चेहरा। बीजेपी ने कुमारी शैलजा को मुद्दा बनाकर कांग्रेस को घेरने की कोशिश की थी।

योगेश बैरागी: जुलाना से बीजेपी कैंडिडेट हैं। विनेश फोगाट के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है।

पवन सैनी: स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा उम्मीदवार।

आयुषी यादव: अटेली से जेजेपी उम्मीदवार हैं। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं।

अनिल विज: बीजेपी के सीनियर लीडर। मुख्यमंत्री बनने की रेस में कई बार से रहे लेकिन मौका नहीं मिला। कई बार विवादों में भी रहे।

कृष्ण पाल गुर्जर: बीजेपी के कद्दावर नेता। फरीदाबाद से बीजेपी ने कैंडिडेट बनाया है।

अमरजीत ढांडा: जेजेपी से विधायक हैं। एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं।

अशोक तंवर: चुनाव प्रचार खत्म होने के कुछ घंटों पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए। 3 अक्टूबर को बीजेपी की रैली करने के बाद वह सीधे कांग्रेस के मंच पर पहुंचे और राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ले लिए।

यह भी पढ़ें:

हरियाणा चुनाव 2024: इन 20 हॉट सीटों पर दिग्गजों की जंग, जानें किसमें कितना दम?

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच