Y Puran Kumar Case: गुरुमीत राम रहीम के इलाके में हुआ था ट्रांसफर, बेटी को मिली IPS पापा की बॉडी

Published : Oct 07, 2025, 07:54 PM IST
Y Puran Kumar suicide case

सार

हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी सीनियर आईएएस अधिकारी अमनीत पी. ​​कुमार हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान गईं थीं। वह बुधवार को लौट सकती हैं।

IPS officer Y Puran Kumar Suicide: हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। वह ADGP (Additional Director General of Police) के पद पर थे। चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने आवास पर उन्होंने खुद को गोली मार ली। घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों को घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद बेसमेंट में गए और कुर्सी पर बैठकर अपनी जान ले ली।

वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामला: पढ़ें 10 लेटेस्ट अपडेट

1- वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने निजी घर के बेसमेंट में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उन्होंने जिस कमरे में आत्महत्या की वह साउंड प्रूफ है। उसके अंदर की आवाज बाहर नहीं जाती। घटना मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे के आसपास हुई। शव उनकी बेटी को मिला।

2- पूरन कुमार की पत्नी सीनियर आईएएस अधिकारी अमनीत पी. ​​कुमार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान की आधिकारिक यात्रा पर थीं। वह बुधवार सुबह तक भारत लौट सकती हैं।

3- घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे साफ नहीं हो पा रहा है कि आईपीएस अधिकारी ने इतना घातक कदम क्यों उठाया। पुलिस हर संभव एंगल पर काम कर रही है। मामले की जांच जारी है।

4- CFSL (Central Forensic Science Laboratory) की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। CFSL के लोगों ने संभावित सबूत जुटाए हैं। जांच अधिकारी फोरेंसिक और बैलिस्टिक सबूत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

5- चंडीगढ़ पुलिस ने घटना के समय घर में मौजूद पुलिसकर्मियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की है।

6- पूरन कुमार का ट्रांसफर हाल ही में रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में किया गया था। यह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का इलाका है।

7- पूरन कुमार ने आत्महत्या क्यों की इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस उनके निजी सामान और मोबाइल फोन की जांच कर रही है। इससे इस संबंध में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

8- चंडीगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारण के बारे में जानकारी मिलेगी।

9- पुलिस अधिकारियों और प्रशासन ने पूरन कुमार के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्हें ईमानदार अधिकारी बताया है। उनका सेवा रिकॉर्ड शानदार रहा है।

10-जांच एजेंसियां इस घटना के लिए पेशेवर तनाव और व्यक्तिगत दोनों कारकों को संभावित कारण मान रही हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट और परिवार के बयान से आने वाले दिनों में इस संबंध में बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये चर्चित लेडी IAS अमनीत पी कुमार? इनके विदेश जाते ही IPS पति ने किया सुसाइड

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250.

मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana News : IAS पूरन कुमार किस बात से थे दुखी, सुरक्षाकर्मियों को निर्देश देकर मारी गोली

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच