Who is IPS Y Puran Kumar IAS Wife Amneet : हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ADGP और 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में सुसाइड कर लिया। उनकी IAS पत्नी इस वक्त सीएम नायब सिंह सैनी के साथ जापन दौरे पर हैं।

Haryana IPS Y Purna Kumar Commits Suicide Case : हरियाणा पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। राज्य के एक सीनियर आईपीएस अधिकारी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) वाई पूरन कुमार ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने मंगलवार यानी 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। इस खौफनाक खबर ने राज्य के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। दुखद बात यह है कि अफसर ने यह कदम उस वक्त उठाया, जब उनकी पत्नी विदेश दौरे पर हैं।

यह भी पढ़ें-IPS पूरन कुमार कौन? खुद को गोली मार किया सुसाइड, IAS पत्नी CM के साथ जापान में

CM नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं IAS अमनीत

आईपीएस वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार भी आईएएस अधिकारी हैं। जो कि इस समय जापान दौरे पर हैं। वह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ गए प्रतिनिधिमंडल का एक अहम हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही महिला आईएएस अधिकारी अपना जापान दौरा बीच में छोड़कर आज शाम को भारत के लिए रवाना होंगी। माना जा रहा है कि वो बुधवार (8 अक्टूबर) सुबह तक चंडीगढ पहुंच सकती हैं।

कौन हैं आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार

  • अमनीत पी कुमार 2001 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। जिनका जन्म 27 अक्टूबर 1977 को पंजाब में हुआ है।
  •  उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमए और आईआईटी मद्रास से हेल्थ इकोनॉमिक्स में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हुई है।
  • वह पिछले दो साल से हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की कमिश्नर और सचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। 
  • वह सेक्रेटरी फॉरेन को-ऑपरेशन डिपार्टमेंट में कमिश्नर पद पर भी तैनात हैं। अमनीत पी कुमार हरियाणा की टॉप आईएएस अफसरों में गिनी जाती हैं।
  • अमनीत पी कुमार अपने करियर में स्वास्थ्य, वित्त और औद्योगिक विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-Grugram News : इंजीनियर कपल की मौत से दिल्ली हरियाणा-यूपी और बंगाल तक हड़कंप

हरियाणा में अक्सर होती है इनकी चर्चा

  • आईएएस अमनीत पी कुमार की अक्सर बेहतर कामों क लिए चर्चा होती है। उन्हें जो भी काम दिया जाता है उस वह समय रहते पूरा करती हैं। 
  • हेल्थ और इकोनॉमिक्स में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। जिसका सही इस्तेमाल उन्होंने सरकारी नीतियों को बेहतर बनाने में किया है। 
  • आईएएस अमनीत ने अपने कार्यकाल में में ही 'प्लेस्कूल नीति’ शुरू करवाई है। जिसे बच्चों के अधिकारों और बेहतर शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाता है। 
  •  अमनीत कुमार ने हरियाणा में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान को सफल बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है।