Haryana IPS Y Purna Kumar Commits Suicide Case : हरियाणा के आईपीएस अधिकारी पूरन कुमार ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। उन्होंने खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया। मंगलवार दोपहर को उनका शव चंडीगढ़ के सेक्टर–11 में स्थित उनके निजी आवास मिला।
Haryana News : हरियाणा से आई एक खबर ने सरकार से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मचा दिया है। प्रदेश के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने अपने घर में सुसाइड कर लिया। उन्होंने खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया। दुखद बात यह है कि यह कदम उस वक्त उठया है जब उनकी IAS पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान दौरे पर हैं।
हरियाणा पुलिस महकमे में हड़कंप मचा
दरअसल, आईपीएस वाई पूरन कुमार ने यह खौफनाक कदम चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में स्थित अपने मकान नंबर-116 में उठाया। गोली लगते ही उनकी मौके पर ही जान चली गई। वहीं अफसर के सुसाइड की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनको अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि उन्होंने किस वजह से सुसाइज किया।
कौन थे आईपीएस वाई पूरन कुमार
वाई पूरन सिंह 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वह ADGP पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया, रोहतक में तैनात थे। उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार भी हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. इस समय अमनीत पी कुमार विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव हैं। वर्तमान में पत्नी जापान दौरे पर हैं। जो कि सीएम नायब सिंह सैनी के साथ गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। अब सवाल उठता है कि पति की मौत की खबर क्या पत्नी को लगी है या नहीं?
यह भी पढ़ें-Grugram News : इंजीनियर कपल की मौत से दिल्ली हरियाणा-यूपी और बंगाल तक हड़कंप
फॉरेंसिक और CFSL टीम मौके पर
अधिकारी की सुसाइड की खबर लगते ही फॉरेंसिक टीम और CFSL टीम वाई पूरन कुमार के निवास स्थान पहुंची है। पुलिस की निगरानी में घर को सील कर दिया है। किसी को अंदर बाहर जाने की अनुमति नहीं है। शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह किसी बात से परेशान थे, जो इतना बड़ा कदम उठा लिया।
यह भी पढ़ें-अमेरिका में हरियाणा के बेटे की दर्दनाक हत्या, बदमाशों ने इस बात के लिए उतारा मौत के घाट
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
