13 साल की दिव्यांग बच्ची संग रेप, 63 साल के आरोपी ने हद की पार, बनाया वीडियो

Published : Dec 22, 2024, 09:42 PM ISTUpdated : Dec 22, 2024, 09:43 PM IST
raped with girl

सार

कुरुक्षेत्र में एक 13 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर नहर के किनारे ले जाकर घटना को अंजाम दिया। आरोपी हुआ गिरफ्तार।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में लगातार अपराध से जुड़े मामले बढ़ते ही चले जा रहे हैं। रेप के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 63 साल के व्यक्ति ने 13 साल की दिव्यांग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया है। ये सब उसने तब किया जब वो पीड़ित बच्ची अपने स्कूल से लौट रही थी। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर नहर की तरफ ले गया। जब वो लड़की के साथ गलत काम कर रहा था। उस वक्त गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। साथ ही आरोपी का वीडियो बनाने लगा। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस्माईलाबाद खंड के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी एक 13 साल की दिव्यांग बच्ची है। जोकि 9वीं क्लास में पढ़ती है। वो ठीक से कुछ बोल नहीं पती है। आरोपी को इस बात की जानकारी थी और उसने इसी बात का फायदा उठाया। जब 16 दिसंबर के दिन वो स्कूल से लौट रही थी तो उस वक्त आरोपी बच्ची को ले जा रहा था। उसी वक्त गांव के एक आदमी को उस पर शक हो गया। जब वो झाड़ियों के पास पहुंचा तो उसने देखा कि आरोपी बच्ची का रेप कर रहा थाष उसने पहले वीडियो बनाई औऱ फिर बच्ची को बचाया।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आरोपी की मां ने बताया कि बचाने वाले व्यक्ति ने उसके देवर को इस चीज के बारे में बताया। देवर ने इस बात की सूचना उन्हें दी। बाद में फिर पुलिस को इस बात की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई। जब लड़की का मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें-

हरियाणा में किसानों की सरकार ने करवाई मौज, इन 24 फसलों पर लिया बड़ा फैसला

टॉयलेट में फोन ले जाकर ऑन रखा था पीड़ित, 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट की डरावनी कहानी

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा