नूंह हिंसा UPDATE: कहां भाग गए थे ब्रजमंडल यात्रा की सिक्योरिटी में तैनात 900 पुलिसवाले, SP ने दिया अजीब जवाब

Published : Aug 02, 2023, 10:22 AM IST
Nuh Violence

सार

हरियाणा के मेवात के नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद(VHP) की ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव के बाद भड़की हिंसा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इलाके में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है।

नूंह. हरियाणा के मेवात के नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद(VHP) की ब्रजमंडल यात्रा पर हुए पथराव के बाद भड़की हिंसा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इलाके में अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है। हालांकि नूंह के अलावा गुरुग्राम और पलवल में तनाव बना हुआ है।

नूंह साम्प्रदायिक हिंसा में अब तक क्या हुआ, पढ़िए 15 बड़ी बातें

1. नूंह में हिंसा के बाद से उससे सटे गुरुग्राम, पलवल, झज्जर, फरीदाबाद, रेवाड़ी, सोनीपत, पानीपत और महेंद्रगढ़ जिलों में धारा 144 लागू है। 4 जिलों में इंटरनेट बंद है। नूंह समेत हिंसाग्रस्त इलाकों में पैरामिलिट्री और पुलिस बल की 20-20 कंपनियां तैनात की गई हैं।

2. हरियाणा के नूंह में करीब 6 घंटे तक उपद्रवी तांडव मचाते रहे, तब पुलिस कहां थी? यह सवाल लगातार उछाला जा रहा है। हिंसा के समय नूंह SP वरुण सिंघला लीव पर थे। उनका इंचार्ज पलवल SP लोकेंद्र सिंह के पास था।

3. 31 जुलाई को जब नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के उपद्रवियों ने पथराव किया, तब इंचार्ज SP लोकेंद्र सिंह नूंह से 35 किमी दूर पलवल में थे।

4. SP लोकेंद्र सिंह सफाई देते हैं कि ब्रजमंडल यात्रा के दौरान 900 पुलिसवाले ड्यूटी पर लगाए गए थे, शायद हिंसा के समय वे इधर-उधर हो गए होंगे!

5. हिंसा को रोकने में नाकाम रहे SP लोकेंद्र सिंह से 31 जुलाई की रात ही नूंह का चार्ज छीनकर भिवानी के SP नरेंद्र बिजरानिया को सौंप दिया गया था।

6. नूंह के एसपी(चार्ज) लोकेंद्र सिंह के मुताबिक मामले में अब तक 44 एफआईआर रजिस्टर्ड हुई हैं। 70 नामजद लोगों को अरेस्ट किया गया है। 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

7. ब्रजमंडल यात्रा नल्हड़ के नलहरेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी। हिंसा के समय मंदिर में 4 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए थे। उनकी सुरक्षा के लिए सिर्फ 10 पुलिसवाले मौजूद थे।

8. नूंह हिंसा में 150 गाड़ियों को आग लगा दी गई। हिंसा में होमगार्ड के 2 जवानों सहित 5 लोगों की मौत हुई है।

9. नूंह हिंसा का असर कई जिलों पर पड़ा है। उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, अलीगढ़, शामली और गौतम बुद्ध नगर में पुलिस अलर्ट पर है। साथ ही राजस्थान के भरतपुर में भी पुलिस सतर्कता बरत रही है।

10. नूंह हिंसा में भिवानी डबल मर्डर के मुख्य आरोपी मोनू मानेसर के वीडियो को जिम्मेदार माना जा रहा है। 6 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो गाड़ी में राजस्थान के गोपालगढ़ के गो तस्कर जुनैद और नासिर की जली लाश मिली थीं, इन्हें जलाने का आरोप मोनू और उसके 8 साथियों पर है। दोनों मृतक राजस्थान के भरतपुर के घाटमिका गांव के रहने वाले थे।

11. लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब मोनू का वीडियो वायरल हुआ, तो दूसरे पक्ष की तरफ से भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गईं, हिंसा की तैयारियां हुईं, फिर भी पुलिस और इंटेलिजेंस को भनक तक नहीं लगी।

12. सीआईडी के इंस्पेक्टर विश्वजीत के एक स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि पुलिस के इनपुट था था कि ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हो सकती है, बावजूद सरकार ने कुछ नहीं किया।

13. ब्रजमंडल यात्रा शामिल करनाल के हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित अजीत शास्त्री बताते हैं कि नल्हड़ में नलहरेश्वर मंदिर, मनसा देवी मंदिर शामिल हैं। श्रद्धालु रात को यहीं रुकने वाले थे। यहां समुदाय विशेष की बड़ी आबादी है। लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि वो हमला करेंगे। उनका आरोप है कि सुरक्षा के लिए सिर्फ 7 पुलिसवाले मौजूद थे।

14. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने एक tweet के जरिये कहा-"सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्रा को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए सुरक्षा बल फिलहाल वहां तैनात हैं और स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है।मामले में कई FIR दर्ज की गई हैं, कुल 70 लोगों को अभी तक हिरासत में लिया गया है, किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी हालात सामान्य रहें, यह हम सुनिश्चित करेंगे।"

15.इस बीच नूंह में हिंसा के विरोध में बजरंग दल ने दिल्ली में ब्रह्मपुरी-घोंडा चौक, बदरपुर टोल प्लाजा और उत्तर नगर-द्वारका में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच