नई नवेली दुल्हन ने पिता की मौत का लिया बदला, सुसराल वालों को रुलाए खून के आंसू

Published : Dec 20, 2024, 11:15 AM IST
jaipur high profile dowry case

सार

करनाल में एक नई नवेली दुल्हन पर दहेज के लिए ससुराल वालों ने अत्याचार किया, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। महिला पर जानलेवा हमला भी हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

करनाल। हमारा समाज चाहे कितना भी आगे क्यों न बढ़ गया हो, लेकिन आज भी देहज के दरिंदे कई परिवारों को बर्बाद करते हुए नजर आ ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है। करनाल के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की नई नवेली दुल्हन ने अपने ससुराल वालों के ऊपर दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट का इल्जाम लगाया है। शादी के कुछ वक्त के बाद से वो कार और महंगी ज्वेलरी को लेकर मांग करने लगे थे। इन सब चीजों की चिंता के चलते उनके पिता की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए 6 लोगों के खिलाफ कई धाराओं के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

गांव दरड़ की रहने वाली पीड़िता की शादी 12 अप्रैल के दिन कुरुक्षेत्र के गांव बीर खेड़ी हरिपुर में हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने 7 लाख रुपए लगाए थे। इसके अलावा कई दहेज का सामान भी दिया था। इतने पर भी ससुराल वालों का पेट नहीं भरा उन्होंने लड़की वालों से टाटा कार और महंगे जेवरात की मांग करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने तो पीड़िता के पास रखा सारा धन भी अपने पास रख लिया। पीड़िता के जो कपड़े थे वो भी बिना पूछे इस्तेमाल करने लगे। पति ने ऐसे मामले में साथ देने की बजाए उल्टा शादी में मिली सोने की अंगूठी को भी फेंक दिया।

पिता ने उधार लेकर दिए पैसे फिर भी नहीं शांत नहीं हुए ससुराल वाले

इतना ही नहीं दहेज के चक्कर में ससुराल वालों ने तो 24 मई के दिन उसे जान से मारने की भी कोशिश की थी। उसके बाल पकड़े गए, उसके मारा-पीटा गया। गला दबाकर जाने से मारने की कोशिश की गई। लेकिन पड़ोसी इक्ट्ठा हो गए जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। पिता ने अपनी बेटी की शादी बचाने के चक्कर में 1 लाख रुपये किसी से उधार लेकर ससुराल वालों को दे दिए। लेकिन फिर भी उनकी मांगे बंद होने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में स्थिति से परेशान होकर वो चिंता में डूबे रहे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। पंचायत ने भी स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन कुछ भी नहीं बदला। ऐसे में पीड़िता को फिर पुलिस का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-

गिरफ्तार होने पर यूट्यूबर राजवीर सिसोदिया की निकली हेकड़ी, ऐसे दिखाई थी दादागिरी

नई नवेली दुल्हन की रूह कांप देने वाली हत्या, इस एक चीज से सुलझी हत्या की गुत्थी

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच