हरियाणा के नूंह में VHP की रैली पर किसने चलाए पत्थर, 15 पॉइंट्स में पढ़िए A टू Z कहानी

Published : Aug 01, 2023, 10:24 AM ISTUpdated : Aug 01, 2023, 10:25 AM IST
Shocking story Haryana communal violence

सार

हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद(VHP) की ब्रज मंडल यात्रा पर हुए पथराव के बाद भड़की हिंसा की आग मेवात के नूंह से लेकर सोहाना, रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद तक दिखाई दी है।

नूंह. हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद(VHP) की ब्रज मंडल यात्रा पर हुए पथराव के बाद भड़की हिंसा की आग मेवात के नूंह से लेकर सोहाना, रेवाड़ी, गुड़गांव, पलवल, फरीदाबाद तक दिखाई दी है। उपद्रवियों को काबू में करने और उनकी धरपकड़ के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां हरियाणा भेजी हैं। 5 जिलों में धारा 144 लगानी पड़ी है। बुधवार तक इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। नूंह-फरीदाबाद और पलवल में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े हैं।

हरियाणा के नूंह में क्यों भड़की साम्प्रदायिक हिंसा, पढ़िए 15 पॉइंट्स में पूरी कहानी...

1. 31 जुलाई को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल यात्रा पर समुदाय विशेष ने पथराव कर दिया था। इसके बाद हिंसा भड़क उठी।

2. नूंह हिंसा में गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक सहित 4 लोगों की मौत हो गई, हिंसा में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी घायल हैं।

3.हिंसा रोकने की दिशा में DC प्रशांत पंवार ने मंगलवार को सर्व समाज की बैठक बुलाई है। उपद्रवियों ने हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूट लीं। दर्जनों वाहन फूंक दिए।

4. इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दो टूक कहा कि नूंह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

5.VHP और मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी हर साल नूंह के नल्हड़ स्थित नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के बाद बड़कली चौक से होकर फिरोजपुर-झिरका के पांडवकालीन शिव मंदिर और पुन्हाना के सिंगार राधा कृष्ण मंदिर तक बृजमंडल यात्रा निकालती है।

6. मामला इसलिए तूल पकड़ गया, क्योंकि बजरंग दल के मेंबर और गो रक्षक मोनू मानेसर ने 30 जुलाई को एक वीडियो जारी किया था। 5 महीने से फरार चल रहे मोनू मानेसर ने वीडियो में कहा था-''जय गौमाता, जय श्रीराम, 31 जुलाई 2023 को मेवात ब्रजमंडल यात्रा है, हमारी पूरी टीम इस यात्रा में शामिल होगी।''

7.6 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो गाड़ी में राजस्थान के गोपालगढ़ के गो तस्कर जुनैद और नासिर की जली लाश मिली थीं, इन्हें जलाने का आरोप मोनू और उसके 8 गो रक्षकों पर है।

8. पिछले तीन साल से ब्रजमंडल यात्रा निकाली जा रही है। 31 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर झिरका की तरफ रवाना हुई यात्रा जैसे ही शहीदी पार्क के पास पहुंची, वहां समुदाय विशेष के कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया।

9.हिंसा फैलाने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका रही। जैसे ही उपद्रव की जानकारी कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर वायरल की, नूंह के गांवों से भी समुदाय विशेष के लोग हिंसा पर उतर आए।

10. हरियाणा के मेवात का नूंह इलाका गोतस्करी के लिए कुख्यात है। फिलहाल नूंह में 2 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। सोनू मानेसर ने दावा किया था कि वो खुद भी ब्रजमंडल यात्रा में शामिल होगा, हालांकि नहीं दिखा।

11. नूंह में भड़की हिंसा दूसरे जिलों में पहुंच गई। गुरुग्राम और रेवाड़ी में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

12.हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के मुताबिक, नूंह के एक शिव मंदिर में फंसे लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को पुलिस ने बाहर निकाला।

13.हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने "हरियाणा एक हरियाणवी एक" का नारा देते हुए नूंह में शांति बनाए रखन की अपील की है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि भाईचारा बिगाड़ने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

14.हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और नूंह विधायक आफताब अहमद और पूर्व विधायक विधायक जाकिर हुसैन ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

15.पड़ोसी राज्य राजस्थान के भरतपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर के एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी है।

यह भी पढ़ें

हरियाणा के नूंह में हिंसा: VHP की रैली पर किसने किया पथराव?

'ज्ञानवापी' को मस्जिद बोलने पर क्यों भड़के योगी, अंदर ऐसा क्या मिला?

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon Weather Forecast: 26 जनवरी को गुरुग्राम का मौसम सुहावना रहेगा या ठंडा? जानिए वेदर अपडेट
Gurugram Weather: बाहर निकलने से पहले जान लें 25 जनवरी का गुरुग्राम मौसम हाल