नायब सैनी ने फिर ली हरियाणा सीएम की शपथ, मोदी-शाह-योगी के साथ एनडीए कुनबा मंच पर

Published : Oct 17, 2024, 01:34 PM ISTUpdated : Oct 17, 2024, 08:13 PM IST
Haryana CM oath

सार

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंचकूला में हुए समारोह में PM मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सैनी मंत्रिमंडल में 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Haryana Government oath ceremony: नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को हरियाणा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी और एनडीए के सीनियर लीडर्स मौजूद रहे। एनडीए शासित राज्यों के सभी 18 सीएम भी शपथ में शामिल हुए।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सैनी मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नायब सिंह सैनी, दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए हैं। मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा विधानसभा चुाव के कुछ महीना पहले ही हटाकर नायब सिंह सैनी को नया सीएम बनाया गया था। एंटी-इंकम्बेंसी के बाद भी बीजेपी यहां तीसरी दफा सरकार बनाने में सफल रही। तीसरी बार बहुमत मिलने के बाद विधायक दल ने नायब सिंह सैनी को अपना नेता चुना। गुरुवार को पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नायब सिंह सैनी अपने कैबिनेट के साथ शपथ ली।

किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ?

सैनी मंत्रिमंडल में 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।  सीनियर लीडर अनिल विज ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में फिर शपथ ली है। बीजेपी विधायक कृष्णलाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रनबीर सिंह गंगवा, कृषन बेदी भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लिए है। अटेली से विधायक आरती सिंह राव भी कैबिनेट मंत्री के रूप में सैनी सरकार में शामिल हुई हैं। पूर्व सीएम बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी भी कैबिनेट मंत्री बनायी गई हैं। गौरव गौतम को भी सैनी कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लिए हैं। गौरव गौतम के अलावा राजेश नागर ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राजेश नागर, ओबीसी समाज से आते हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं। 

यह भी पढ़ें:

हरियाणा मंत्रिमंडल: नए चेहरों से भरपूर, जानिए कौन किस जाति से?

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट