पंचत्तत्व में विलीन हुए ओम प्रकाश चौटाला, बेटों ने दी मुखाग्नि, नम हुईं आंखें

Published : Dec 21, 2024, 09:40 AM ISTUpdated : Dec 21, 2024, 05:36 PM IST
OP Chautala 1

सार

आज यानी 21 दिसंबर के दिन शनिवार दोपहर के बाद सिरसा में पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोपहर के तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उनका पार्थिव शरीर पंचत्तत्व में विलीन हो गया है।

सिरसा। हरियाणा और पूरे देश के लिए 20 दिसंबर का दिन काफी दुखद रहा है। पांच बार सीएम का पद संभालने वाले ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार के दिन निधन हो गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया गया है। आज यानी 21 दिसंबर के दिन शनिवार दोपहर के बाद सिरसा में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उनके पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जानिए सारी महत्वपूर्ण जानकारियां यहां।

  • ओम प्रकाश चौटाला के दोनों बेटों अजय सिंह-अभय सिंह ने अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी है। पूर्व सीएम पंचत्तत्व में विलीन हो गए हैं। इस वक्त चारों तरफ हरियाणा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को मुखागनी देने के लिए ले जाया गया है।
  • सिरसा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ओम प्रकाश चौटाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ में उनकी पत्नी भी आई नजर।
  •  पूर्व सीएम के बेटे अभय चौटाला ने पिता को किया याद। एक्स पर डाली पोस्ट।

 

 

  • सहकरिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के पार्थिव देह पर पुष्प को अर्पित करते हुए नजर आएं। साथ ही उन्हें नमन भी किया। 

ओपी चौटाली की पत्नी स्नेह लता का निधन पांच साल पहले हो गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा था कि वह प्रदेश की राजनीति में कई सालों से एक्टिव रहे हैं। उन्होंने लगातार चौधरी देवी लाल के कामों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। ओपी चौटाला के निधन पर शनिवार के दिन सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा राज्य के सरकार के सभी दफ्तरों में भी आज के दिन छुट्टी रहने वाली है। साथ ही उनके निधन के दुख को देखते हुए राज्य में तीन दिवसीय शोक मनाने का फैसला लिया गया है।

पिता देवीलाल का तोड़ा था रिकॉर्ड

पिता देवीलाल से ओमप्रकाश चौटाला को राजनीति विरासत में हासिल हुई थी। उन्होंने अपने पिता का ही रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया था। वो 5 बार राज्य के सीएम बने थे। जबकि उनके पिता ने केवल दो बार इस कुर्सी को संभाला था।

जेल में रहकर दी 10वीं की परीक्षा

2019 में वो जेल में बंध थे। उन्होंने इस दौरान अपनी शिक्षा पूरी करने का फैसला लिया। उन्होंने दसवीं की परीक्षा तो इस दौरान दी थी, लेकिन अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। बाद में उन्होंने 2021 में अग्रेंजी की सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर सभी को हैरान कर दिया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि 88 फीसदी अंक उसमें मिले थे।

ये भी पढ़ें-

विरासत में मिली थी ओम प्रकाश चौटाला को सियासत, 5 बार बने CM, पिता रहे डिप्टी PM

नई नवेली दुल्हन ने पिता की मौत का लिया बदला, सुसराल वालों को रुलाए खून के आंसू

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल