पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाल के निधन से इस वक्त हर कोई दुखी है। आम जनता से लेकर राजनीति से जुड़े प्रसिद्ध चेहरे शोक जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके राजनीतिक सफर के बारे में बहुत कम लोग विस्तार से जानते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में यहां। 

हरियाणा। आज हमारे बीच हरियाणा की राजनीति पर अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने वाले पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला नहीं रहे हैं। उन्होंने गुरुग्राम में 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांसे ली हैं। पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाल के निधन से इस वक्त हर कोई दुखी है। आम जनता से लेकर राजनीति से जुड़े प्रसिद्ध चेहरे शोक जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके राजनीतिक सफर के बारे में बहुत कम लोग विस्तार से जानते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस तरह से उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

- ओम प्रकाश चौटाला देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम देवीलाल के बेटे थे। प्यार से लोग उन्हें ओपी चौटाला के नाम से भी जानते थे। 1 जनवरी 1935 को उनका जन्म हुआ था। ओपी चौटाला ने पांच बार हरियाणा के सीएम का पद संभाला था। उन्होंने राज्य को नई ऊंचायों तक पहुंचाने का काम किया था।

- हरियाणा के सिरसा में देवीलाल के परिवार में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता देवीलाल चौटाला आजादी के बाद राजनीति का हिस्सा बने थे। फिर उन्होंने उपप्रधानमंत्री का पद संभाला था। पिता के डिप्टी पीएम बनने के बाद ही ओम प्रकाश चौटाला ने अपने पिता की राजीनितक विरासत को अपने नाम कर लिया।

- 1996 में उन्होंने हरियाणा लोक दल नाम से एक नए पार्टी को बनाया था। 1998 में बसपा के साथ मिलकर उन्होंने लोकसभा सीटें जीतकर सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद पार्टी का नाम बदलकर इंडियन नेशनल लोकदल कर दिया गया है।

- आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान 5 अक्टूबर को देखा गया था। वह सिरसा के पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे।

- हरियाणा के पांच बार सीएम रहने वाले ओम प्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं। अजय चौटाला और अभय चौटाला जोकि राजनीतिक गतिविधियों में काफी ज्यादा सक्रिय हैं।