बर्थडे पार्टी में 15-16 राउंड फायरिंग से मचा कोहराम, 1 युवती समेत 2 युवक की मौत

Published : Dec 23, 2024, 01:57 PM IST
firing

सार

हरियाणा के पंचकूला में जबरदस्त फायरिंग से जुड़ी खबर सामने आई है, जिसमें 2 युवक और 1 युवती की मौत हो गई है। कम से कम 15 से 16 राउंड फायरिंग के चलते उनकी जान चली गई।

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में एक बार फिर से अपराध की घटना घटती हुई नजर आई है। यहां पर एक बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है। इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत की खबर मिली है। मरने वाले लोगों में 2 युवक और 1 युवती है। पुलिस को इस वक्त ये मामला आपसी गैंगवार का दिखाई दे रहा है। मरने वाले युवकों का नाम विनीत और तीर्थ बताया जा रहा है। वहीं, लड़की का नाम वंदना बताया गया है। जोकि जींद के उचाना की रहने वाली है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक ये फायरिंग होटल की पार्किंग के दौरान हुई थी। रविवार के दिन घटी इस घटना से इस वक्त आसपास डर का मौहाल बना हुआ है। पिंजौर के स्टेशन हाउस ऑफिसर इंस्पेक्टर सोमबीर ने इस मामले में बताया हमले में मारे गए युवकों की पहचान विक्की और तीर्थ से हुई है जोकि दिल्ली के रहने वाले थे। वो दोनों मामा-भांजा थे। वहीं, वंदना जींद की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने दोनों युवकों और युवती पर हमला बोला है।

15 से 16 राउंड फायरिंग

फिलहाल दोनों युवती और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। वारदात के बाद से ही होटल का स्टाफ और मैनेजर गायब चल रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर के निवास रोहित भारद्वाज ने अपने बर्थडे पर पंचकूला के पिंजौर में मौजूद एक होटल में पार्टी रखी थी। उसने अपने कुछ दोस्तों को उन्होंने पार्टी में बुलाया था। होटल के अंदर पार्टी चल रही थी। पार्किंग में खड़ी कार में वंदना, विक्की और विपिन बैठे हुए थे। सभी कुछ हमलावर इटियोस कार में वहां पर पहुंच गए। उन्होंने कम से कम 15 से 16 राउंड फायरिंग की। इसके चलते मौके पर तीनों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-

13 साल की दिव्यांग बच्ची संग रेप, 63 साल के आरोपी ने हद की पार, बनाया वीडियो

हरियाणा में किसानों की सरकार ने करवाई मौज, इन 24 फसलों पर लिया बड़ा फैसला

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल