रिंग रोड हत्याकांड: एक्सीडेंट का रचा ढोंग, ऐसे सामने आया हत्या का सच!

Published : Nov 25, 2024, 08:19 PM IST
shocking crime Udaipur

सार

सिरसा के रिंग रोड पर एक व्यक्ति की हत्या कर उसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की गई। गले पर रस्सी के निशान मिलने पर हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

सिरसा। हरियाणा का सिरसा जिला एक बार फिर से लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। यहां के रिंग रोड पर एक अज्ञात शख्स की हत्या कर दी गई थी। उस घटना को एक्सीडेंट दिखाने के लिए बेहद ही चलाकी के साथ लाश और बाइक को सड़क के बीचों बीच फेंक दिया गया था। पहले मृतक के घरवालों को लगा था कि मौत एक्सीडेंट के चलते हुई है, लेकिन बाद में जब रस्सी के निशान मृतक के गले पर मिले तब जाकर शक और मजूबत हुआ।

परिजनों के पास ऐसे पहुंची मौत की जानकारी

गांव नरेल खेड़ा के छिंद्र सिंह के नाम से मृतक की पहचान हुई है। 24 नवंबर के दिन रात को करीब 12:30 बजे छिंद्र अपने घर से बाइक लेकर बाहर निकला था। इसके बाद तीन बजे छिंद्र की पत्नी गगनदीप कौर पता चला कि उनके पति का डिंग रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। ऐसे में तुरंत ही जेठ गुरदीप सिंह को इस मामले की जानकारी दी गई। सभी लोग मिलकर सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक की नाक से खून निकल रहा था। ऐसे में घरवालों को लगा कि छिंद्र का एक्सीडेंट हो गया है।

भाई के शक ने सुलझाई पूरी गुत्थी

तभी भाई गुरदीप की नजर मृतक की गर्दन पर गई। उसने देखा कि मृतक के गले पर नीले रंग के निशान बने हुए हैं। ये बात उसने सभी घरवालों को बताई, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान रह गया। तब ये बात पता चली कि छिंद्र सिंह की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। एक्सीडेंट दिखाने के लिए ये सभी चीजें की गई थी। इस मामले में अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों और बाकी लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दी है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस मृतक की कॉल डिटेल निकालने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें-

₹80 करोड़ का नया हेलीकॉप्टर! कर्ज में डूबे हरियाणा को किया नजरअंदाज

लिव इन में रहना प्रेमिका को पड़ा भारी, चाकू से गोद कर फिर लगाई घर में आग

 

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Update 10 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, MP-राजस्थान में तूफान के आसार