हरियाणा सरकार ने 80 करोड़ का नया हेलीकॉप्टर खरीदा है, जबकि राज्य पर साढ़े चार लाख करोड़ का कर्ज है। 

हरियाणा। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुछ दिनों पहले राज्य पर बढ़ रहे कर्ज को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि राज्य पर साढ़े 4 लाख करोड़ रुपए का कर्जा हो चुका है, जोकि एक चिंता का विषय है। कर्ज को लेकर हुई जबरदस्त बहस के बीच। हरियाणा सरकार ने एक नया हेलीकॉप्टर खरीदा है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूरे विधि-विधान के साथ सीएम नायब सिंह सैनी ने इस हेलीकॉप्टर की पूजा भी की। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर भी नजर आएं। नायब सिंह सैनी ने इस हेलीकॉप्टर को खरीदने के बाद विभाग के अधिकारियों को बधाई भी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नए हेलीकॉप्टर पर जताई खुशी

नए हेलीकॉप्टर की खरीद पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि काफी वक्त से उनका हेलीकॉप्टर परेशानी दे रहा था, जिसकी वजह से सेफ्टी का भी इश्यू इसमें देखा जा रहा था। सरकार काफी वक्त से नए हेलीकॉप्टर को लेकर विचार कर रही थी। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर की खऱीद पर वो खुशी जाहिर करते दिखें। वहीं, जिस हेलीकॉप्टर की नायब सिंह सैनी सवारी करने वाले हैं, उसकी मंजूरी पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर सरकार मिली थी। जानकारी के लिए बता दें कि ये हेलीकॉप्टर जर्मनी से आया है।

कांग्रेस नेता ने लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस के नेता हड्डा ने जो इल्जाम लिया गया था। उसके मुताबिक हरियाणा पर लगातार कर्ज बढ़ता चला जा रहा है। राज्य पर अब तक 4,51,368 करोड़ रुपये का कर्जा हो चुका है। आइए जानते हैं सभी कर्जों के बारे में यहां।

- आतंरिक कर्ज राज्य पर 3,17,982 करोड़ रुपये है।

- स्मॉल सेविंग 44000 करोड़ रुपये है।

- बोर्ड व कॉर्पोरेशन 43,955 करोड़ रुपये हैं।

- बिजली बिल व सब्सिडी का 46,193 करोड़ का कर्ज राज्य पर मौजूद है।

- जीएसडीपी का कर्जा राज्य पर 41.2 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें-

लिव इन में रहना प्रेमिका को पड़ा भारी, चाकू से गोद कर फिर लगाई घर में आग

महाराष्ट्र की जीत का हरियाणा पर असर, सीएम नायब सैनी ने ऐसे मनाया जश्न