सोनीपत में अक्टूबर महीने में हुई एक महिला की मौत का मामला हत्या का निकला। आरोपी उपकार ने अपनी गर्लफ्रेंड सरिता की हत्या कर घर में आग लगा दी थी।

सोनीपत। हरियाणा का सोनीपत एक बार फिर से लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। यहां पर एक हत्या के मामले ने इतना गंभीर मोड़ ले लिया है, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। सोनीपत की ऋषि कॉलोनी में अक्टूबर के महीने में मकान के अंदर आग लगने से एक महिला की मौत हो गई थी। क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम ने इस केस में उपकार नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जोकि यमुनानगर के जगाधरी में मौजूद विष्णू नगर का रहने वाला है। आरोपी उपकार ने इस बात का खुलासा किया है कि सरिता उसकी गर्लफ्रेंड थी। घरेलू कहल के चलते आरोपी ने मइस वारदात को अंजाम दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तलाक के बाद आरोपी संग लिव इन रिलेशनशिप

त्रिशुला जोकि सरिता की बहन थी उन्होंने सोनीपत के सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि 2004 में सरिता की शादी कपिल से हुई थी और उसका एक बेटा भी हुआ। दोनों का फिर तलाक हो गया। इसके बाद सरिता 2018 से उपकार के साथ रहने लगी थी। कुछ वक्त के बाद उनके बीच विवाद शुरू हो गया। इतना ही नहीं उपकार सरिता को मारता भी था।

सरिता का दबाया गला

त्रिशुला ने बताया कि 25 अक्टूबर के दिन सरिता का उनके पास फोन आया था। वो बता रही थी कि उपकार उसका गला दबा रहा है। इसके बाद फोन कट गया। बाद मे फिर उन्हें सरिता के घर में आग लगने की खबर मिली थी। इसमें सरिता की जान चली गई। ऐसे में उपकार पर त्रिशुला ने उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगया है।

पहले से शादीशुदा था उपकार

क्राइम यूनिट गन्नौर के प्रभारी मनीष कुमार ने भी इस मामले में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उपकार ने पहले चाकू मारकर सरिता की हत्या की। उसके बाद मकान में आग लगा दी। सरिता एक कॉलेज में प्रोफेसर थी। उपकार औऱ वो दोनों एक-दूसरे को स्कूल टाइम से जानते थे। हैरानी वाली बात ये थी कि उपकार भी पहले से शादीशुदा था,लेकिन अपनी पत्नी से तलाक ने नहीं लिया था।

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र की जीत का हरियाणा पर असर, सीएम नायब सैनी ने ऐसे मनाया जश्न

हरियाणा: महाभारत काल से है इस मंदिर का खास कलेक्शन, भगवान कृष्ण ने रखे थे कदम