हरियाणा के नए CM बनें नायब सिंह सैनी, 5 मंत्रियों के साथ ली पद और गोपनीयता की शपथ

Published : Mar 12, 2024, 05:22 PM ISTUpdated : Mar 12, 2024, 05:47 PM IST
nayb singh

सार

हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

हरियाणा. भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हरियाणा में सम्पन्न हुआ। यहां मनोहर लाल खट्टर की मौजदूगी में राज्यपाल द्वारा सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी सहित 5 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

नाय​ब सिंह सैनी को राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल द्वारा पहले सीएम पद के लिए नायब सिंह सैनी को फिर उनके बाद एक एक कर विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है।

राज्यपाल ने इन्हें दिलाई मंत्री पद की शपथ

  • कंवरपाल गुर्जर को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई है। 
  • मूलचंद्र शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। मूलचंद्र शर्मा वल्लभगढ़ से विधायक है। 
  • रणजीत​ सिंह चौटाला को भी राज्यपाल द्वारा मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
  • जयप्रकाश दलाल को हरियाणा के मंत्री के पद की शपथ दिलाई गई।
  • डॉ बनवारी लाल को हरियाणा के मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?