तीसरी मंजिल पर थी कॉस्मेटिक शॉप, 15 फीट की सीढ़ी लाए चोर फिर की वारदात

Published : Oct 04, 2023, 09:27 PM IST
thives

सार

हरियाणा के अंबाला जिले में चोरों ने बड़ा कारनामा किया। दुकान में चोरी करने के लिए चोर अपने साथ 15 फीट की सीढ़ी लाए और तीसरे फ्लोर से अंदर घुसकर लाखों का सामान पार कर दिया। 

अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में चोरों ने बड़ा कारनामा कर दिया। यहां छावनी के करधान रोड पर महक कॉस्मेटिक ज्वेलरी की दुकान है। दुकान के तीसरे फ्लोर पर चढ़ने के लिए चोर 15 फीट की सीढ़ी ले आए और वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में घुसकर 40 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये का सामान पार कर दिया।

15 फीट की सीढ़ी साथ लाए थे चोर
अंबाला में चोर दुकान में घुसने के लिए सीढ़ी भी साथ लेकर आए थे।गली में 15 फीट की सीढ़ी लगाकर वे दुकान में दाखिल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर जाते समय दुकान से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए थे। अगले दिन दुकानदार ने दुकान खोली तो हालत देख होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से चोरों की तलाश कर रही है।

पढ़ें बाल काटने वाले ने अकेले की दिल्ली में 25 करोड़ की चोरी, खतरनाक माइंड

16 कैमरे लगे थे दुकान में 
दुकान महिला अनू रानी चलाती हैं। महिला के पति पवन ने बताया कि उन्होंने दुकान में कुल 16 कैमरे लगाए हुए हैं। इसमें तीन कैमरे बाहर, 4  ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के अंदर और 2 कैमरे फर्स्ट फ्लोर पर और 2 सेकंड फ्लोर पर है। नकाबपोश तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीढ़ी से दुकान के तीसरे फ्लोर पर चढ़े दुकानदार शॉप का शीशा तोड़कर घुसे और घटना को अंजाम दिया। 

छावनी की पूजा विहार कॉलोनी निवासी अनु रानी ने बताया कि वह करधान रोड पर महक कॉसमेटिक एंड ज्वेलरी के नाम से उनकी दुकान है। दुकान दोनों पति-पत्नी मिलकर चलाते हैं। दुकान में तीन फ्लोर हैं।  फिलहाल पुलिस चोरी की वारदात की जांच कर रही है। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?