BJP अध्यक्ष रेप केस में धांसू ट्विस्ट, पीड़िता की दोस्त ने खोले काली रात के राज

Published : Jan 15, 2025, 09:25 PM IST
Bareli Gang Rape Case News

सार

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर सोलन में गैंगरेप का आरोप लगा है। पीड़िता की दोस्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई खुलासे किए हैं और कहा है कि उसे गवाह बनाया जा रहा है, जबकि वह सिर्फ़ दोस्त है।

नई दिल्ली। हरियाणा में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दी है। हिमाचल के सोलन में गैंगरेप मामले में एक महिला ने हिमाचल के सोलन में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। महिला ने इस मामले में कई सारे खुलासे किए हैं। महिला बुधवार के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बातों का जिक्र करती नजर आईं। महिला ने बताया कि वो दिल्ली की रहने वाली है और पीड़िता महिला की सहेली है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला ने कई खुलासे करते हुए कहा कि मैं और मेरे फ्रेंड मनाली घूमने गए थे। क्योंकि वो सिंगर थे। मैं मेरी दोस्त उसके बॉस उसी रूम में थे। एक दिन पहले जब मैंने यह सब सुना और इस मामले में मेरा नाम भी आया है। विटनेस के नाम पर मेरा नाम ऐड किया गया है। विटनेस के तौर पर मुझे बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें-

भंडारे का निमंत्रण बना मौत का बुलावा, तड़प-तड़पकर गई जान

ऐसे आरोपी से हुई पीड़िता की मुलाकात

इसके अलावा पीड़िता की दोस्त ने बताया, 'मेरी फ्रेंड का बॉस का नाम अमित है। मैं शूट करती हूं। जिसने आरोप लगाया है वह मेरी नॉर्मल फ्रेंड थी। महिला ने कहा कि मैं कोई विटनेस नहीं हूं। यह झूठ है ऐसा कुछ नहीं हुआ था। 7 जुलाई 2023 हम घूमने गए थे। साथ मेरी दोस्त के बॉस थे। हमें रॉकी मित्तल वहां मिले थे। हम एक साथ एक रूम में थे। रात जल्दी सो गए और सुबह जल्दी निकल गए। ऐसा कुछ नहीं है। मुझे भी सोशल मीडिया से पता चला। यह सब झूठ है। मेरे सामने ऐसा नहीं हुआ। मोहन बड़ौली का नाम भी जुड़ा हुआ है। मुझे कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया पर मैं नहीं गई। मेरे बारे में जो बयान दिए गए वो सब झूठे हैं। मैंने होटल में बड़ौली को नहीं देखा। रॉकी मित्तल से हमारी बात हुई थी।'

ये भी पढ़ें-

11 साल बाद बाहर आया आसाराम, जमकर हुई आतिशबाजी, इस तरह रखी जाएगी पैनी नजर

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath in Kaithal: CM योगी बोले- 'अफवाह फैलाने वालों को जनता ने नकारा, सनातन और देश की सुरक्षा साथ-साथ'
किराया-शॉपिंग और SIP…गुरुग्राम टेकी का SHOCKED कर देने वाला मंथली खर्चा-VIDEO VIRAL