
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजय सिंह को जमानत मिल चुकी है। वे कुछ ही देर में रिहा हो सकते हैं। संजय सिंह के वकील ने बताया कि उनकी पत्नी ने 2 लाख रुपए का मुचलका भरा है। संजय सिंह को कुछ शर्तों पर जमानत मिली है। उन शर्तों का संजय सिंह को पालन करना होगा।
आपको बतादें कि आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर रिहा कर दिया है। इससे पहले उनकी पत्नी ने 2 लाख रुपए का मुचलका भरा है।
जेल के बाहर इंतजार कर रहे आप कार्यकर्ता
दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को कोर्ट से जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें आज शाम करीब 7 बजे तक रिहा किया जाएगा। उनका आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता तिहाड़ जेल के बाहर इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट ने संजय सिंह को कुछ शर्तों के आधार पर जमानत दी है।
इन शर्तों पर मिली संजय सिंह को जमानत
6 माह बाद जेल से बाहर आएंगे संजय सिंह
आपको बतादें कि संजय सिंह की अक्टूबर माह में गिरफ्तारी हुई थी। वे 6 माह बाद तिहाड़ जेल से रिहा होने जा रहे हैं। हालांकि उनकी जमानत 2 अप्रैल को हो गई थी। लेकिन लीगल प्रोसेस के कारण मंगलवार को रिहाई नहीं हो पाई थी। संभावना है कि आज शाम 7 बजे तक संजय सिंह बाहर आ जाएंगे।
संजय सिंह के परिवार में खुशी
संजय सिंह की रिहाई की खबर सुनकर जहां आप कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने भी खुशी जाहिर की है। इशिता ने बताया कि वे पिता को लेने तिहाड़ जेल जाएंगे। इसी के साथ संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह जमानत के लिए बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंची। जां 2 लाख रुपए का मुचलका भरकर जमानत करवाई।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.