
Vijay Rupani plane crash death : अहमदाबाद की उस भयानक सुबह की तस्वीरें अब भी लोगों के जहन में ताजा हैं, जब एक विमान हादसे ने सैकड़ों परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। मलबे के ढेर से DNA की मदद से शवों की पहचान की जा रही है, और इसी क्रम में आज गुजरात को अपने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को अंतिम विदाई देनी है।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत की पुष्टि हो गई है। उनके DNA की पुष्टि होने के बाद आज उनका शव उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस हृदयविदारक हादसे में अब तक 279 लोगों की जान जा चुकी है। कुल 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए, जिनमें से अब तक 31 के सैंपल मैच हो चुके हैं। 20 शवों को परिजनों को सौंपा जा चुका है, साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 24 घंटे बिजली और सटीक बिलिंग! योगी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा
अधिकारियों के अनुसार, शवों को उनके गृह जिलों तक पहुंचाने के लिए 230 टीमें बनाई गई हैं। फिलहाल 192 एम्बुलेंस और वाहन स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। वहीं, हादसे में मारे गए 11 विदेशी नागरिकों के परिजन भी आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।
मृतकों के शवों को सुरक्षित रखने और अंतिम यात्रा के लिए प्रशासन ने 170 ताबूत तैयार करने का निर्देश दिया है। इनमें से 100 ताबूत वडोदरा से अहमदाबाद लाए जा चुके हैं और बाकी के निर्माण का कार्य जारी है।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 250 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात काम में लगे हैं। अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि कई शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी पहचान केवल DNA से ही संभव है। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर: 9429915911, 9429916096, 9429916118, 9429916378, 9429916608, 9429916622, 9429916682, 9429916758, 9429916771, 9429916875
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Helicopter Crash: फिर क्यों हुआ हादसा? 15 साल का अनुभवी पायलट भी न बचा पाया
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.