रौंगटे खड़े कर देने वाली घटनाः 50 के साल के बुजुर्ग के साथ बेहोश होने तक करते रहे कुकर्म, घंटों बाद दर्ज हुआ केस

Published : Feb 01, 2023, 03:07 PM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 03:46 PM IST
रेप

सार

राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 50 साल के व्यक्ति का शराबियों ने नशे में किडनेप कर घंटों तक कुकर्म का शिकार बनाया। बेहोश होने पर छोड़कर भागे आरोपी। लोक लाज से घरवालों ने बात दबाई पर हालात बिगड़ती देख दर्ज कराया केस।

बांसवाड़ा (banswara). राजस्थान से रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बारे में जानकारी आई है। पहले तो बदनामी के डर से परिवार वाले अपने ही स्तर पर अपने परिवार के सदस्य का इलाज कराते रहे, लेकिन जब पानी सिर के उपर से गुजर गया तो पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पीड़ित व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना इलाके का है। घटनाक्रम सोमवार रात का है और केस पुलिस ने मंगलवार रात दर्ज किया है।

शराब के नशे में चूर बदमाशों ने बुजुर्ग को किया किडनैप

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बताया कि अंबापुरा इलाके में रहने वाला पचास वर्षीय व्यक्ति सोमवार रात अपने घर लौट रहा था। जंगल की ओर से गांव में घुसने के बाद वह कुछ ही देर में अपने घर के रास्ते पर आ गया था। लेकिन इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई तो वह बचने के लिए एक झोपड़ी के नजदीक रूक गया। इसी दौरान वहां तीन शराबी आ गए। उन्होनें व्यक्ति के साथ मिसबिहेव करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीटा। उसके बाद उसका अपहरण कर जंगल की ओर ले गए।

बुजुर्ग के साथ घंटों तक की दरिंदगी

जंगल में ले जाकर उसके हाथ पैर बांध दिए और उसके बाद कपड़े निकाल दिए। शराब के नशे में धुत तीनों बदमाशों ने व्यक्ति के साथ कई घंटों तक कुकर्म किया और फिर खून से सनी हालत में उसे वहीं पर अधमरी हालत में छोड़ गए। बाद में वह जैसे तैसे कई घंटों के बाद देर रात अपने घर पहुंच सका। घर पहुंचने के बाद परिवार ने ऐसी हालत देखी तो परिवार दंग रह गया।

लोकलाज के चलते बात दबाई, हालत खराब देख की शिकायत

उसे निजी अस्पताल मे भर्ती कराया और वहां गुपचुप तरीके से उसका इलाज किया गया। लेकिन मंगलवार दोपहर आखिर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाद में पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। मंगलवार रात पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और अब जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित उन आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं रखता है। आरोपियों की तलाश हर संभव तरीके से की जा रही है।

इसे भी पढ़े- कुशीनगर: हैदराबाद कमाने गए युवक के साथ पहले किया कुकर्म फिर प्राइवेट पार्ट में फोड़ा पटाखा, वीडियो हुआ वायरल

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम