यूपी के कुशीनगर का एक युवक अपने गांव के युवक के साथ हैदराबाद कमाने गया था। उसके साथी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुकर्म किया और फिर पीड़ित युवक के प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। इस घटना का वीडिय़ो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हैदराबाद में कुकर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी तो उसकी मां ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि विशुनपुरा पुलिस ने पीड़ित युवक की मां की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

हैदराबाद कमाने गया था युवक
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव का युवक तीन महीने पहले अपने गांव के कुछ युवकों के साथ हैदराबाद काम के सिलसिले में गया था। हैदराबाद जाने के कुछ दिनों बाद युवक ने अपनी मां को फोनकर मामले की जानकारी दी। पीड़ित युवक ने अपनी मां को बताय़ा कि वह जिस युवक के साथ हैदराबाद आया है, वह उसके साथ हर रोज कुकर्म करता है। विरोध करने पर उसे धमकाता है। वायरल वीडियो दिवाली के आसपास का बताया जा रहा है। पीड़ित युवक की मां ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि उसके बेटे ने बताया कि दिवाली के दिन वह अपने कमरे में मौजूद था। तभी आरोपी युवक और उसके अन्य साथियों ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया। 

पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद आरोपियों ने जबरन उसके प्राइवेट पार्ट में पटाखा फोड़ दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया है। बता दें कि युवक के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों के अन्य साथी ने इस घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक के गांव वालों को भी मामले की जानकारी हो गई है। विशुनपुरा एसओ रामचंद्र प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। इसके अलावा घटनास्थल की एसओ पी रमना रेड्डी को भी मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि साथ ही उच्चाधिकारियों को भी इस मामले से अवगत करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुशीनगर में ट्रेन के स्लीपर कोच में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, यात्रियों का आना-जाना हो गया था बंद