
पुरी. लोकसभा चुनाव से पहले पुरी से कांग्रेस उम्मीदवार ने पार्टी से मिला चुनाव टिकट लौटा दिया है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा में शामिल अभिनेत्री जीना सामल ने पार्टी छोड़कर बीजेडी में शामिल हो गई है। ऐसे में उड़िसा में एक साथ दोनों ही दलों को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।
अभिनेत्री ने छोड़ी भाजपा
जानकारी के अनुसार उड़िया अभिनेत्री जीना सामल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी है। वे इसके बाद बीजद में शामिल हो गई। उन्होंने भुवनेश्वर के शंख भवन में राज्यसभा सदस्य सस्मित पात्रा की मौजूदगी में बीजद में शामिल किया गया है। इस दौरान जीना सामल ने कहा कि बीजद में महिलाओं के प्रति बहुत सम्मान है। इसलिये में भी इस पार्टी में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि मैं सीएम नवीन पटनायक द्वारा शुरू की गई विकास प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहती हूं।
पति के साथ हुई थी भाजपा में शामिल
आपको बतादें कि जीना सामल उड़िया की बहुत खूबसूरत अभिनेत्री है। उन्होंने 2023 में अपने पति के साथ ही भाजपा ज्वाइन की थी। अब वे बीजद में शामिल हो गई हैं।
सांसद उम्मीदवार ने लौटाया टिकट
पुरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुचरिता मोहंती ने चुनाव टिकट लौटा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पार्टी से पैसा आंवटित नहीं हुआ था। इस कारण उन्होंने टिकट लौटा दिया। इस मामले में सांसद प्रत्याशी ने एक मेल करके केंद्रीय नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एआईसीसी महासचिव केसी वेणु गोपाल को पूरी बात बताई है।
यह भी पढ़ें : Free में देंगे अखिलेश यादव आटा और डाटा, बोले भाजपा को जनता ने किया Tata
जानिये कौन होगा अगला उम्मीदवार
आपको बतादें कि पुरी में तीसरे चरण का मतदान 25 मई को होना है। जिसमें नामांकन फार्म वापस लेने की अंतिम तारीख 6 मई ह। वहीं नामांकन फार्म दाखिल करने के महज दो दिन शेष बचें हैं। ऐसे में पुरी सांसद प्रत्याशी के टिकट वापस कर देने से कांग्रेस के सामने ऐन वक्त पर समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में संभावना है कि कांग्रेस पुरी जिलाध्यक्ष जयराम पटनायक को उम्मीदवार के रूप में खड़ा कर सकती है।
यह भी पढ़ें : जानिये क्यों मैदान में उतरीं सिंधिया, शिवराज और दिग्विजय की बीवियां
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.