
बेंगलुरु (कर्नाटक)। कोलकाता में हैवानियत की घटना पर विरोध अभी थमा भी नहीं कि एक और ऐसी ही घटना सामने आई है। बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर ने एक युवती के दुष्कर्म किया। युवती ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बेंगलुरु में शनिवार रात फिर ऐसी घटना हो गई जिसने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती ऑटो से कहीं जा रही थी। इस दौरान सिलिकॉन वैली के एचएसआर ले आउट के पास ऑटो ड्राइवर उसे एक सूनसान जगह लेकर चला गाया और युवती के साथ रेप किया। विरोध पर आरोपी ने युवती को पीटा भी। घर पहुंचकर युवती ने पूरी घटना परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। युवती ने परिजनों संग थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पढ़ें कोलकाता हत्याकांड: निर्भया की मां बोलीं- हालात नहीं संभल रहे तो इस्तीफा दें सीएम
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है। रास्तों में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है। पीड़िता से आरोपी का हुलिया भी पूछा गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ पीड़िता को भी मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
महिलाएं खुद भी रहें सतर्क
महिलाएं जब भी बाहर जाएं तो जो भी साधन से जाएं उस वाहन का नंबर तुरंत अपने मित्र या सहयोगी को भेज दें। चालक यदि शॉर्ट कट बताकर अनजान रास्ते पर ले जाने लगे तो साफ मना कर दें। मोबाइल पर क्विक डायलिंग में पुलिस की हेल्पलाइन नंबर रखें। हो सकें तो किसी मित्र या परिजनों से फोन पर बात करते हुए जाएं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.