आंध्र प्रदेश में एसिड अटैक, विधवा ने 8 साल छोटे प्रेमी की शादी में कर दिया कांड

Published : Aug 12, 2024, 10:29 AM IST
Widow

सार

आंध्र प्रदेश में एक विधवा ने अपने प्रेमी की शादी में एसिड अटैक कर दिया। प्रेमी दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, जिससे नाराज होकर विधवा ने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद लड़की वालों ने शादी तोड़ दी।

नंदूलर. आंध्र प्रदेश के नंदूलर जिले में एक विधवा ने अपने प्रेमी पर एसिड अटैक कर दिया है। वह महिला को छोड़ दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। इसी से नाराज होकर प्रेमिका शादी समारोह में पहुंची और युवक पर एसिड फेंक दिया। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। जिससे प्रेमी का घर भी नहीं बस सका।

22 साल की लड़के की मां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसिड अटैक करने वाली 40 साल की महिला का नाम जया है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी थी। जिससे उसे एक 22 साल का बेटा है। इसके बावजूद उसका 32 साल के शेख सैयद नामक शख्स से संबंध बन गए थे। जब उसे पता चला कि वह शादी कर रहा है। तो वह नंदूलर मंडल के अरावापल्ली गांव पहुंची और प्रेमी पर एसिड फेंक दिया। हालांकि तेजाब उसकी चाची पर गिरा। लेकिन वह टॉयलेट साफ करने वाला था। इस कारण गंभीर घायल नहीं हुई। लेकिन इस दौरान प्रेमी सैयद ने भी चाकू से जया पर हमला कर दिया। जिससे उसे चोट आई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।

10 साल से थे दोनों के संबंध

बताया जा रहा है कि विधवा और युवक के पिछले 10 साल से संबंध थे। इसी बीच युवक ड्राइवर की नौकरी करने के लिए कुवैत चला गया था। करीब 3 साल बाद वापस लौटा तो वह रविवार को किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। जानकारी मिलने पर विधवा मौके पर पहुंची और एसिड अटैक कर दिया।

यह भी पढ़ें : चार युवकों ने बनाया करोड़पति बनने का प्लान, 1 लाख में खरीदा मटेरियल, फिर हुआ...

लड़की वालों ने तोड़ दी शादी

दूल्हे के विधवा से संबंध होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया और प्रेमी की शादी भी रूक गई। फिलहाल दोनों हिरासत में है। पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि सैयद ने साफ कह दिया है कि वह अब जया के साथ नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें : स्कूल में तमंचा लेकर पहुंच गया 8 वीं का स्टूडेंट, हलक में आ गई सभी की जान

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

TMC MLA Attack Video: ममता की रैली में जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर पथराव, अंडे फेंके, शीशा टूटा
Nagaland Liquor Deaths: 36 साल से शराबबंदी फिर भी 19 मौतें, आखिर कैसे पहुंची जहरीली शराब?