
बेंगलुरु मेट्रो। बेंगलुरु से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर काम करने वाले आदमी ने महिला को देखते हुए हस्तमैथुन करने के घिनौने काम को अंजाम दिया। उन्होंने ये गंदी हरकत अन्य यात्रियों के सामने भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना से परेशान एक महिला ने अपने दुख को साझा किया और बेंगलुरु पुलिस से जवाबदेही की मांग करते हुए शिकायत की। महिला ने सोशल मीडिया घटना के बारे में जिक्र किया।
बेंगलुरु के जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन से जुड़ी घटना के बाद सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना को लेकर बहुत निंदा की।पीड़ित महिला ने घटना के बारे में लिखा कि "आज मुझे एक अनुभव हुआ, जिसे मैं काफी परेशान हो गई। एक सिक्योरिटी गार्ड ने मुझे लगातार घूरते हुए प्लेटफार्म के दूसरे साइड घूम कर अपने गुप्तांगों पर हाथ रखकर गंदी हरकत कर रहा था। ये घटना की दोपहर करीब 2:30 बजे की है।
बेंगलुरु में महिला ने मेट्रो कर्मचारी की बनाई वीडियो
महिला ने शिकायत करते हुए लिखा कि मैं दिन के समय ही बहुत असहज थी। मैंने उससे पूछने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह कुछ इशारे करके मुझे घूरता रहा। इसलिए मैंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला ने वीडियो बेंगलुरु मेट्रो अधिकारियों को भेज दिया और उस व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्रो अधिकारियों ने उनकी शिकायतों का जवाब नहीं दिया। हालांकि, बेंगलुरु पुलिस ने घटना पर ध्यान देते हुए महिला से संपर्क किया और जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को हिरासत में लिया, समर्थकों में फूटा आक्रोश
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.