MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • कौन है असगर वोरा? विवादित जमीन की जिन्होंने सीधे PM मोदी से की शिकायत, तब BJP MLA ने...!

कौन है असगर वोरा? विवादित जमीन की जिन्होंने सीधे PM मोदी से की शिकायत, तब BJP MLA ने...!

PM मोदी के स्कूलमेट असगर अली वोरा की 15 साल पुरानी जमीन की लड़ाई अचानक कैसे पलट गई? 8 सितंबर को PM से मुलाकात के बाद BJP MLA नरेंद्र मेहता ने कब्जा और निर्माण परमिशन छोड़ने का ऐलान क्यों किया? 5 PHOTOS में जानिए पूरा मामला।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 16 2026, 12:12 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
PM मोदी से मिले असगर अली वोरा, तब BJP MLA ने किया ऐलान
Image Credit : X

PM मोदी से मिले असगर अली वोरा, तब BJP MLA ने किया ऐलान

PM Modi School Friend: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्त असगर अली वोरा की एक शिकायत ने महाराष्ट्र की राजनीति और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। 81 साल के असगर वोरा ने हाल ही में दिल्ली पहुंचकर अपने स्कूल के साथी PM मोदी से मुलाकात की और मीरा-भायंदर में अपनी कीमती जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया। प्रधानमंत्री से गुहार लगाने के महज कुछ ही दिनों के भीतर बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता को बैकफुट पर आना पड़ा और उन्होंने विवादित प्लॉट से अपना दावा छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Mira-Bhayandar Land Dispute: 1989 में खरीदी थी जमीन
Image Credit : X

Mira-Bhayandar Land Dispute: 1989 में खरीदी थी जमीन

वोरा के मुताबिक, उन्होंने 1989 में भायंदर ईस्ट के नवघर इलाके में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए जमीन खरीदी थी। उन्होंने यह संपत्ति कभी बेची या किसी और के नाम ट्रांसफर नहीं की। आरोप है कि 2011 में जाली दस्तावेज तैयार किए गए और जमीन को दो हिस्सों में बांट दिया गया। एक हिस्से का संबंध स्वयं बिल्डर्स और दूसरे का Seven Eleven Constructions से बताया गया, जो नरेंद्र मेहता से जुड़ी कंपनी है। इन आरोपों की जांच और कानूनी स्थिति अलग-अलग प्रक्रियाओं के अधीन है।

Related Articles

Related image1
विनीत मिनोचा मर्डर केसः कातिल ने नए SIM से बेटे सुब्रत को क्यों किए 6 कॉल? CDR से खुला राज!
Related image2
Purnia News: गांव में क्यों निकली जिंदा बेटी की शवयात्रा? पिता ने कहा- 'वो मेरे लिए...’
35
Asgar Ali Vora: PM मोदी से क्यों मांगी मदद?
Image Credit : X

Asgar Ali Vora: PM मोदी से क्यों मांगी मदद?

वोरा ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की और कथित दस्तावेजी गड़बड़ी तथा संबंधित लोगों की भूमिका की CBI जांच की मांग भी रखी। उनका कहना है कि उन्होंने 2015 में मामले को लेकर FIR दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई में काफी समय लगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, राजस्व और पुलिस अधिकारियों पर शिकायतों पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया।

45
BJP MLA Narendra Mehta: जमीन और परमिशन छोड़ने का ऐलान
Image Credit : X

BJP MLA Narendra Mehta: जमीन और परमिशन छोड़ने का ऐलान

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद राज्य स्तर पर अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वोरा और नरेंद्र मेहता समेत मीरा-भायंदर नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए। मेहता ने टाउन प्लानिंग विभाग को पत्र देकर विवादित जमीन का कब्जा छोड़ने और निर्माण अनुमति वापस करने की बात कही। मेहता ने एक अलग पत्र में वोरा के खिलाफ पहले की गई पुलिस शिकायत वापस लेने की भी बात कही। पत्र के मुताबिक, जमीन 2019 में मर्विन फर्नांडीस से खरीदी गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात भी सामने आई है।

55
PM Modi के स्कूल फ्रेंड असगर वोरा कौन हैं?
Image Credit : X

PM Modi के स्कूल फ्रेंड असगर वोरा कौन हैं?

असगर अली वोरा और नरेंद्र मोदी गुजरात के वडनगर स्थित BN School में साथ पढ़े थे। उन्होंने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात कर परेशानी बताई थी। उन्होंने 1989 में महाराष्ट्र के भायंदर ईस्ट (नवघर) में 2,810 वर्ग मीटर जमीन रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए खरीदी थी। अब पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मेहता की ओर से कब्जा छोड़ने और निर्माण अनुमति लौटाने की घोषणा ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
गुजरात समाचार
नरेंद्र मोदी
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CEC Gyanesh Kumar: दुनिया के 10 बड़े लोकतंत्रों में कौन संभालता है चुनाव की कमान?
Recommended image2
Jaipur Viral Video: कॉफी पर बुलाया तो लड़की ने बीच बाजार कर दी लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल
Recommended image3
बाइक चोरी करने से पहले जाता था ‘सैलून’, विग लगाकर बनता था दूसरा इंसान; पुलिस ने खोला राज
Recommended image4
UP Election 2027: क्या है कांग्रेस की '200 डिमांड' जिसने बढ़ाई अखिलेश की मुश्किल, कहां फंसा पेंच?
Recommended image5
Now Playing
‘पूरा Delhi Jantar Mantar बनेगा’! 10 अक्टूबर के Protest पर CJP Leaders ने बताया पूरा प्लान
Related Stories
Recommended image1
विनीत मिनोचा मर्डर केसः कातिल ने नए SIM से बेटे सुब्रत को क्यों किए 6 कॉल? CDR से खुला राज!
Recommended image2
Purnia News: गांव में क्यों निकली जिंदा बेटी की शवयात्रा? पिता ने कहा- 'वो मेरे लिए...’
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved