MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • विनीत मिनोचा मर्डर केसः कातिल ने नए SIM से बेटे सुब्रत को क्यों किए 6 कॉल? CDR से खुला राज!

विनीत मिनोचा मर्डर केसः कातिल ने नए SIM से बेटे सुब्रत को क्यों किए 6 कॉल? CDR से खुला राज!

Kanpur Murder Case: बिजनेसमैन विनीत मिनोचा हत्याकांड में कातिल के नए SIM से बेटे सुब्रत को 6 कॉल क्यों किए गए? हत्या से पहले 309 बार बातचीत और 1000 पेज की CDR ने जांच की दिशा बदल दी। आखिर इन कॉल्स के पीछे क्या राज है और हत्या की रात क्या हुआ?

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Sep 16 2026, 09:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
हत्या की रात कातिल के 6 कॉल क्यों?
Image Credit : X

हत्या की रात कातिल के 6 कॉल क्यों?

कानपुर के फार्मास्युटिकल कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच में जब पुलिस ने मामले की परतें उधेड़नी शुरू कीं, तो कत्ल का ताना-बाना घर के भीतर ही बुना हुआ मिला। सबसे बड़ा सवाल बेटे सुब्रत को लेकर है। पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले खरीदे गए नए SIM से सुब्रत को 6 कॉल किए गए। आखिर इन कॉल्स के पीछे क्या था?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
कब और कैसे हुई थी विनीत मिनोचा की हत्या?
Image Credit : X

कब और कैसे हुई थी विनीत मिनोचा की हत्या?

5 सितंबर को 63 वर्षीय विनीत मिनोचा अपने फ्लैट में खून से लथपथ मिले थे। पुलिस के मुताबिक, उन पर चाकू से 26 वार किए गए थे। उनका बेटा सुब्रत उस वक्त पत्नी शालू और बच्चे के साथ बाहर था। रात करीब 3 बजे लौटने पर हत्या का पता चला।

Related Articles

Related image1
Cafe Mondegar: मुंबई के मशहूर कैफे पर FDA ने क्यों लिया Action? जांच में मिलीं ये गंभीर खामियां!
Related image2
US-Iran War: इजरायल को $2.8 अरब के बम देगा अमेरिका? ईरान में धमाके, जानिए 10 मेजर डेवलपमेंट
36
बहू शालू ही निकली खूनी साजिश की मास्टरमाइंड
Image Credit : X

बहू शालू ही निकली खूनी साजिश की मास्टरमाइंड

CCTV जांच के बाद पुलिस ने परिवार के पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राज किशोर को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, विशाल ने शालू पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। आरोपियों ने बताया की विनीत की हत्या के लिए शालू से 6 लाख रुपये में हत्या की डील तय हुई थी।

46
1,000 पन्नों की CDR में 309 बातचीत का खुलासा
Image Credit : X

1,000 पन्नों की CDR में 309 बातचीत का खुलासा

पुलिस ने सात मोबाइल नंबरों के करीब 1,000 पेज के कॉल रिकॉर्ड खंगाले। जांच में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि सुब्रत और शूटर विशाल के बीच 1 मई से 5 सितंबर तक करीब 309 बार बातचीत सामने आई। लेकिन हत्या से ठीक पहले नए SIM से किए गए 6 कॉल ने जांच को नया मोड़ दे दिया। पुलिस के अनुसार अगर साजिश शालू ने रची, तो कातिल ने नए नंबर से सुब्रत को फोन क्यों मिलाए?

56
जन्माष्टमी के दिन सौंपी गई घर की डुप्लीकेट चाबी
Image Credit : X

जन्माष्टमी के दिन सौंपी गई घर की डुप्लीकेट चाबी

शालू ने हत्या को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की थी। 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर उसने विशाल को सामान देने के बहाने बुलाया और घर की डुप्लीकेट चाबी दे दी। तय हुआ था कि कत्ल के बाद 2 लाख रुपये तुरंत और 4 लाख रुपये 15 दिन बाद दिए जाएंगे।

66
गार्ड को फोन, फिर अंदर कैसे पहुंचे?
Image Credit : X

गार्ड को फोन, फिर अंदर कैसे पहुंचे?

जैसे ही शालू और सुब्रत पार्टी के लिए निकले, दोनों कातिल अपार्टमेंट पहुंचे। सुरक्षा गार्ड मदन के रोकने पर विशाल ने शालू से बात कराई। शालू ने गार्ड को फोन पर कहा कि ये लोग दवाइयां देने आए हैं, जिसके बाद कातिलों ने बेडरूम में सो रहे विनीत मिनोचा की जान ले ली।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
यूपी क्राइम न्यूज़ (UP Crime News)
यूपी समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
काले दस्ताने और ओवरकोट का क्या है राज? Jinping America Visit में ऐसा क्या छिपा रहे Donald Trump
Recommended image2
Vineet Minocha Murder: बहू नहीं, बेटे ने दी थी सुपारी? शालू को फंसाने की भी रची साजिश, सुब्रत की ये 3 चूक पड़ीं भारी?
Recommended image3
NEET PG 2026 Results: कब आएगा रिजल्ट? लाखों छात्रों का इंतजार, जानें NBEMS का अपडेट
Recommended image4
Now Playing
जिनपिंग के लिए ट्रंप ने तोड़ा प्रोटोकॉल, खुद किया रिसीव । Trump Welcome Xi Jinping
Recommended image5
60°F में ट्रंप का ओवरकोट और दस्ताने, शी जिनपिंग के स्वागत में बदला अंदाज, सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी चर्चा?
Related Stories
Recommended image1
Cafe Mondegar: मुंबई के मशहूर कैफे पर FDA ने क्यों लिया Action? जांच में मिलीं ये गंभीर खामियां!
Recommended image2
US-Iran War: इजरायल को $2.8 अरब के बम देगा अमेरिका? ईरान में धमाके, जानिए 10 मेजर डेवलपमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved