बेंगलुरू हत्याकांड: 32 टुकड़ों में मिली महालक्ष्मी का प्राइम सस्पेक्ट कौन?

Published : Sep 23, 2024, 02:12 PM IST
Bengaluru Woman Mahalakshmi Murder Big Updates

सार

बेंगलुरु में 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध की पहचान कर ली है। रेफ्रिजरेटर में 32 टुकड़ों में मिला शव और हत्या की जांच जारी है। जानें इस घटना पर प्रदेश के गृहमंत्री ने क्या कहा और अभी तक क्या अपडेट है?

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में 29 वर्षीय महिला महालक्ष्मी की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी लीड मिली है। पुलिस ने प्राइम सस्पेक्ट की पहचान कर ली है। महिला महालक्ष्मी की लाश उनके मल्लेश्वरम स्थित अपार्टमेंट में रेफ्रिजरेटर के अंदर 32 टुकड़ों में मिली थी। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस जघन्य हत्या के बाद पुलिस ने बड़ी जांच शुरू कर दी है और कई अहम क्ल्यू जुटाए हैं। इस घटना का खुलासा करने के लिए 6 स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। यह घटना दिल्ली की श्रद्धा वालकर की तरह की गई प्रतीत हो रही है।

महालक्ष्मी के अपार्टमेंट में मिले ब्लू सूटकेश का क्या है राज?

गौरतलब है कि 21 सितंबर को मल्लेश्वरम स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने पुलिस काे सूचना दी थी कि एक अपार्टमेंट से दुर्गंध आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को उस अपार्टमेंट के रेफ्रिजरेटर में महालक्ष्मी नाम की महिला 32 टुकड़ों में मिली थी। इसके अलावा वहां पर एक नीला सूटकेस भी पाया गया था। जिससे यह संदेह उत्पन्न हुआ कि आरोपी शव को कहीं और ले जाने का प्रयास कर रहा था।

गृहमंत्री ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में किया क्या दावा?

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा है कि पुलिस ने कई सुराग जुटाए हैं और प्राइम सस्पेक्ट की पहचान कर ली गई है। हालांकि पूरी पुष्टि के लिए और सबूत जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बेंगलुरु में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही पर्याप्त कदम उठाए गए हैं।

पुलिस मौके पर मिले सुबूतों से जोड़ रही कड़ियां

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और संदिग्ध की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि महालक्ष्मी की हत्या करीब 5 दिन पहले की गई थी। सबूत जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का दौरा किया। एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है, कुछ टीमों को एक्स्ट्रा क्लू की तलाश में अन्य राज्यों में भेजा गया है।

कौन है मारी गई महिला महालक्ष्मी?

पुलिस के अनुसार महालक्ष्मी शादीशुदा थी और निजी कारणों से अपने पति हुकुम सिंह राणा और बच्चे से अलग मुनेश्वरनगर में रहती थी। बच्चे नेलमंगला में रहते हैं। वह पिछले 5 महीने से किराए के मकान में अलग रह रही थी। घटना का पता तब चला जब महिला की मां और परिवार के सदस्य घर आए और उन्हें महिला का फोन बंद होने के कारण संदेह हुआ। पुलिस के मुताबिक हत्या की शिकार महिला का फोन 2 सितंबर को बंद था।

नेपाल से क्या है महालक्ष्मी का रिश्ता?

महालक्ष्मी का परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है, लेकिन वे पिछले 35 साल कर्नाटक के नेलमंगला में आकर बस गए थे। महालक्ष्मी बेंगलुरु में एक कपड़े की दुकान में काम करती थीं। पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए 6 टीमें बनाई हैं और कुछ को अन्य राज्यों में सुराग जुटाने के लिए भेजा गया है। महिला का पोस्टमार्टम हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें...

उत्तराखंड के इन 4 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार, जानें इनकी खूबी

तिरुपति लड्डू के लिए अब घी की ऐसे होगी ट्रैकिंग, KMF ने उठाया अहम कदम

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम