बेंगलुरु में अवैध संंबंध के शक पर पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जलाया, नाइट शिफ्ट करती है महिला

Published : Nov 21, 2023, 01:00 PM IST
fire

सार

बेंगलुरु में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को पेट्रोल डालकर जला डाला। पत्नी रात की शिफ्ट में काम करती थी और दिन में घर पर रहती थी। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है लेकिन वह 30 फीसदी तक जल गई है।

बेंगलुरु। बेंगलुरु से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पत्नी के चेहरे पर पेट्रोल फेंकर जला दिया। पती को शक था की पत्नी का बाहर किसी और व्यक्ति से अफेयर है। अवैध संबंध के शक पर ही पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया। बाद में वह खुद ही पत्नी को लेकर अस्पताल गया जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला फिलहाल खतरे से बाहर है। हालांकि चेहरा बुरी तरह से जला हुआ है।  और वह उसे धोखा दे रही है।  

रात की शिफ्ट में ड्यूटी करती थी महिला
बेंग्लुरू में लास्या नाम की महिला एक कंपनी में काम करती है। उसकी नाइट शिफ्ट में जॉब है। वह रात में 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में ड्यूटी करती है। वह एक मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में काम करती है।  पति श्रीनिवास का इस बात को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। उसे शक था का पत्नी का ऑफिस में किसी के साथ अफेयर चल रहा है। दंपती के दो बच्चे भी हैं।

पत्नी का अफेयर होने के शक से बढ़ा विवाद
15 नवंबर की रात जब लास्या ड्यूटी से लौटी तो श्रीनिवास ने आरोप लगाने शुरू कर दिए कि कल रात वह अस्पताल नहीं गई थी। उसने अस्पताल में पता लगाया था तो पता चला था कि वह आई ही नहीं है। पत्नी लास्या ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह अस्पताल में ही ड्यूटी कर रही थी। पति ने महिला का किसी से अफेयर होने का शक जताया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। इसपर पति ने ही पत्नी के चेहरे पर पेट्रोल फेंककर आग लगा दी। पत्नी बुरी तरह जलने लगी तो शोर मच गया औऱ बच्चे भी आ गए। फिर पति और बच्चों ने मिलकर आग बुझाई और महिला को अस्पताल लेकर गए। 

पढ़ें Murder in Jaipur: पत्नी और 2 बेटियों को बेरहमी से मार डाला, घर का लॉक तोड़ा तो हर कोई था शॉक्ड

30 फीसदी जल गई महिला
आग की लपटें तेजी से महिला के शरीर में फैल गई। खासतौर से उसका चेहरे में बुरी तरह से आग फैल गई थी। फिर भी किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला करीब 30 फीसदी तक जल चुकी है। उसकी छाती और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। हांलाकि डॉक्टरों का कहना है कि महिला फिलहाल खतरे से बाहर है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

अनोखी शादी: तेलंगाना में जुड़वा भाइयों ने की जुड़वा बहनों से विवाह, देखें असली मिरर इमेज वेडिंग!
Goa Thar i20 Accident: गोवा में किराए की थार और i20 की भीषण टक्कर, भोपाल टूरिस्ट की मौत