
दिल्ली. सीएम अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग के लिए बुधवार को आप कार्यालय के बाहर काफी संख्या में भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इन प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। जिससे प्रदर्शनकारी कुछ देर तो रूके। लेकिन जैसे ही पानी बंद किया गया। फिर से वे अपनी मांग पर अड़े रहे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने आप कार्यालय के नजदीक जाने से भी रोका।
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल
आप पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी घायल हो गए। क्योंकि पुलिस द्वारा वाटर कैनन का उपयोग किया गया था। जिससे सचदेवा घायल हो गए। दरअसल प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडस लगाकर रोकने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग किया। जिससे कई कार्यकर्ता और भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए। वे आप कार्यालय के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।
21 मार्च को हुए थे गिरफ्तार
आपको बतादें कि आप पार्टी नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दिल्ली सीएम को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में लिया गया।
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग पर अड़ी BJP, दिल्ली में AAP कार्यालय के बाहर भाजपा अध्यक्ष घायल
अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। क्योंकि हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल द्वारा गिरफ्तारी और ईडी के रिमांड के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि कानून की नजर में आम नागरिक और सीएम एक समान है। चूंकि जांच एजेंसी के पास सबूत है। इस कारण केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में कहा गया कि जब आरोप लगने पर किसी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाता है। उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाता है। तो कानून सभी पर एक समान रूप से लागू होता है। इस कारण अरविंद केजरीवाल को सीएम होने का लाभ नहीं दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: MP की खूबसूरत महिला IPS ने अब कर दिया कौन सा कांड, SP तक पहुंच गई बात
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.