मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों एवं उत्तराखण्ड के लोगों द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत

Published : Sep 26, 2023, 12:05 PM IST
Pushkar-Singh-Dhami-gets-warm-welcome-in-London

सार

चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुँचे, जहां उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

लंदन. चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री धामी के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुँचे । लंदन पहुँचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन तथा उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह डेलिगेशन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा और आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

अनोखी शादी: तेलंगाना में जुड़वा भाई-बहनों ने की जुड़वा बहनों से विवाह, देखें असली मिरर इमेज वेडिंग!
Goa Thar i20 Accident: गोवा में किराए की थार और i20 की भीषण टक्कर, भोपाल टूरिस्ट की मौत