
गुजरात की निवेश और कारोबारी तस्वीर को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कनाडा के टोरंटो में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ अहम बातचीत की। अमेरिका-कनाडा दौरे के दौरान गुजरात प्रतिनिधिमंडल की टोरंटो यात्रा के दूसरे दिन दो राउंड टेबल बैठकों का आयोजन हुआ, जिनमें निवेश, स्टार्टअप और तकनीकी सहयोग पर फोकस रहा।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने TiE Toronto के करीब 30 प्रतिनिधियों, स्टार्टअप फाउंडर्स और उद्यमियों के साथ बैठक की। चर्चा में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी इनोवेशन और मजबूत अर्थव्यवस्था तैयार करने के विजन पर बात हुई। मुख्यमंत्री ने टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी, फाइनेंशियल सर्विसेज और फिनटेक जैसे क्षेत्रों में कनाडाई कंपनियों और गुजरात के उद्यमों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने गुजरात के मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम, निवेश-अनुकूल नीतियों और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी भी साझा की।
यह भी पढ़ें: AirAsia: लैंडिंग से 40 मिनट पहले प्लेन में फैली ऐसी बदबू, यात्रियों का सफर बन गया बुरा सपना
बैठक का एक अहम हिस्सा आगामी Vibrant Gujarat Summit 2027 रहा। मुख्यमंत्री ने TiE सदस्यों को गुजरात में निवेश, इनोवेशन और कारोबार को बड़े स्तर पर विस्तार देने के अवसर तलाशने का निमंत्रण दिया। TiE Toronto की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। यह सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, हेल्थकेयर, बायोटेक, मीडिया, टेलीकॉम, आईटी सर्विसेज और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों और विशेषज्ञों को जोड़ने वाला प्रमुख कारोबारी नेटवर्क है।
दूसरी राउंड टेबल बैठक Canadian Hindu Chamber of Commerce के साथ हुई। मुख्यमंत्री ने Vibrant Gujarat Summit 2027 में भागीदारी को लेकर संस्था की रुचि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे B2B जुड़ाव, निवेश और कारोबारी साझेदारी के नए रास्ते खुल सकते हैं। गुजरात सरकार की नजर अब ऐसे अंतरराष्ट्रीय संपर्कों को ठोस निवेश और दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग में बदलने पर है। बैठकों में गुजरात के मुख्य सचिव एम.के. दास, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव टी. नटराजन, उद्योग एवं खान विभाग की अपर मुख्य सचिव ममता वर्मा समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: फ्री बस से फ्री टैबलेट तक... यूपी कैबिनेट के फैसलों में आपके लिए क्या है? पूरी खबर पढ़ें
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.