कर्नाटक के कांग्रेस नेता ने राम मंदिर को लेकर दिया ये विवादित बयान, राम से की सिद्धिरमैया की तुलना

Published : Jan 02, 2024, 01:01 PM IST
holalkere 0

सार

राम मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या में तैयारियां चल रही हैं लेकिन इस बीच मंदिर के उद्धाटन से पहले ही कई सारे विवादित बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने ऐसा बयान दे डला की वह वायरल हो गया।

कर्नाटक। राम मंदिर निर्माण को लेकर सैकड़ों सालों से जो सपना देखा गया था वह अब सच होने जा रहा है। अयोध्या नगरी में राम मंदिर लगभग बनकर तैयार होने जा रहा है। 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन किया जाना है जिसे लेकर अयोध्या में तैयारियां चल रही हैं। इस बीच कर्नाटक के एक पूर्व मंत्री ने भगवान राम को लेकर एक विवादित बयान दे डाला है।

राम मंदिर निर्माण से पहले विवादित बयानों की जैसी झड़ी से लग रही है। आए दिन कुछ न कुछ विवादित बयान सामने आ रहे हैं। अब कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री ने ऐसा विवादित बयान दे डाला कि जनता भी हैरत में पड़ गई। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन पर अब तक सिद्धिरमैया के पास आमंत्रण नहीं आया है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता होलालकेरे अंजनेय ने सिद्धिरमैया की तुलना प्रभु राम से कर दी।

होलालकेरे का बयान वायरल
होलालकेरे ने कहा हमारे सिद्धिरमैया खुद ही राम हैं। फिर हम अय़ोध्या में जाकर उस राम की पूजा क्यों करें जो कि बीजेपी के राम हैं। भाजपा ये सब प्रचार के लिए करती है। उसे ये सब करने दीजिए। होलालकेरे ने कहा कि हमारे राम तो हमारे दिलों में रहते हैं। मैं अंजनेय हूं या अंजनी पुत्र हनुमान तो आप जानते ही होंगे उन्होंने क्या किया था। 

सिद्धिरमैया ने कहा था राम मंदिर उद्घाटन का आमंत्रण नहीं
सिद्धिरमैया ने कहा था कि उन्हें राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है। यदि मिलेगा तो वह विचार करेंगे। हालांकि बताया जा रहा है राम मंदिर उद्घाटन के लिए सिद्धिरमैया को आमंत्रण भेज दिया गया है। सिद्धिरमैया ने कहा था कि हम राम मंदिर के विरोध में नहीं है। हम भी राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हैं।

कांग्रेस नेता दशरथ सुधाकर का बयान
वहीं कर्नाटक के ही एक कांग्रेस ने दशरथ सुधाकर ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन भाजपा का स्टंट है। लोग मूर्ख नहीं हैं। वैसे भी हमें दो बार मूर्ख बनाया गया है। तीसरी बार हम मूर्ख नहीं बनेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?