सावधान: कच्छ में मंडरा रहा साइक्लोन का खतरा, क्या करें-क्या न करें

Published : Aug 30, 2024, 08:53 AM ISTUpdated : Aug 30, 2024, 09:11 AM IST
cyclone rain weather

सार

मौसम वैज्ञानिकों ने गुजरात के कच्छ में अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात बनने की चेतावनी दी है। समुद्री इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है और अगले तीन दिनों तक यह सिलसिला जारी रहने की आशंका है।

अहमदाबाद (गुजरात)। गुजरात में भारी बारिश और तूफान के बीच बड़ा खतरा मंडराने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक कच्छ में अरब सागर के ऊपर उठने वाले साइक्लोन का असर दिखने लगा है। यहां खतरनाक असना साइक्लोन बनता नजर आ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्री इलाके में बारिश के साथ करीब 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अगले तीन दिनों तक यहां लगातार तेज बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। चक्रवात के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और समुद्री क्षेत्र से दूर रहने की सलाह भी दी जा रही है।

गुजरात में तेज बारिश और बाढ़ का कहर
गुजरात में लगातार हो रही बारिश से कई गांव समेत शहर के कई इलाके डूब गए हैं। शहर में पानी भरा होने से सड़कों पर नाव चल रही है। स्कूल-कॉलेज और तमाम दफ्तर को बंद कर दिया गया है। लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

पढ़ें Gujarat:तस्वीरों में देखें भीषण बारिश में सेना के जवान कैसे बने देवदूत

अरब सागर से उठ रहा असना साइक्लोन
अरब सागर से खतरनाक असना साइक्लोन उठ रहा है। इसके कच्छ इलाके में तबाही मचाने के आसार दिख रहे हैं। इसे लेकर सरकार ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। अरब सागर में इससे पहले भी तीन बार खतरनाक साइक्लोन आ चुका है। इससे पहले 1944  में भी अरब सागर के ऊपर साइक्लोन उठा था लेकिन यह काफी कमजोर था। फिर 1964 में गुजरात में तटवर्ती चक्रवात बना था। इसके बाद अरब सागर में 1976 में साइक्लोन आया था। अरब सागर में इतने सालों बाद फिर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है।  

साइक्लोन के खतरे पर क्या करें, क्या न करें
साइक्लोन या तेज तूफान के दौरान सरकार और मौसम विभाग की ओर से क्या करने और क्या न करने को लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं।

  • तूफान और साइक्लोन के खतरे की चेतावनी पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें। प्रशासन के निर्देश पर घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें।
  • साइक्लोन से बचने के लिए अपने वाहन से कहीं दूर जाना चाहते हैं तो पहली चेतावनी के साथ ही चले जाएं, खतरा बढ़ने पर न जाएं।
  • साइक्लोन के दौरान या तेज बारिश और तूफान में बिजली के पोल, पेड़, कमजोर पुल या दीवारों के पास न रहें। घर पुराना और कमजोर हो तो वहां से तुरंत निकलें।
  • साइक्लोन से बचने के लिए वाहन से कहीं जा रहे हैं तो पुरानी पुलिया या ब्रिज के साथ पुराने पेड़ों के पास से गुजरने के दौरान सतर्क रहें।
  • जब तक सरकार की ओर से खतरा टलने की जानकारी न मिले, सतर्क रहें और गाइडलाइन का पालन करें।

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम