Shocking CCTV Twist: मोरबी में सड़क किनारे खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कुचल दिया-CCTV में कैद यह हादसा कई सवाल छोड़ गया। क्या ड्राइवर की लापरवाही थी या रिहायशी इलाके में सुरक्षा की बड़ी चूक? आखिर किसकी जिम्मेदारी है इस मासूम की मौत?

Morbi Road Accident: गुजरात के मोरबी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। पटेलनगर सोसाइटी, अलाप रोड के पास सड़क पर खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची धनश्री वासुदेवभाई वडसोला को एक कार ने कुचल दिया। इस रोड एक्सीडेंट में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां और कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धनश्री सड़क के मोड़ के पास खेल रही थी। तभी अचानक एक कार वहां पहुंची और उसका अगला पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया। हादसे के तुरंत बाद कार रुक गई और ड्राइवर बाहर निकला। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और ड्राइवर से बहस करने लगे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर नीरवभाई महादेवभाई भोरानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज में कैद हादसा-क्या यह लापरवाही थी?

CCTV वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क पर कोई स्पीड ब्रेकर या चेतावनी संकेत नहीं था। CCTV फुटेज में साफ दिखता है कि अचानक एक कार सड़क पर आती है और उसका अगला पहिया बच्ची को कुचल देता है। कार तुरंत रुक जाती है और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़ते हैं। स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर चिंता जता रहे हैं।

कौन है जिम्मेदार-ड्राइवर, सिस्टम या हम सब?

रोड सेफ्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि:

  • रिहायशी इलाकों में स्पीड लिमिट बेहद कम होनी चाहिए।
  • हर सोसाइटी में स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड जरूरी हैं।
  • माता-पिता को भी छोटे बच्चों को सड़क के पास अकेला नहीं छोड़ना चाहिए,लेकिन असली सवाल अब भी यही है क्या थोड़ी सी सावधानी से एक मासूम की जान बच सकती थी?

क्या रिहायशी सोसाइटी में भी नहीं है बच्चों की सुरक्षा?

यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में पूने में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के अंदर साइकिल चला रहे 5 साल के बच्चे को कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या रिहायशी इलाकों में स्पीड लिमिट, स्पीड ब्रेकर और CCTV मॉनिटरिंग पर्याप्त है? क्या ड्राइवरों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें? पुलिस जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।